देश

‘प्लीज… जस्टिस फॉर केतन’; तस्वीर हाथ में लेकर बिलख पड़ी मां, इंसाफ के लिए पीएम मोदी को लिखा भावुक मेल

केतन अग्रवाल की हत्या के बाद इंसाफ की लड़ाई लड़ रहीं उनकी मां राखी अग्रवाल ने अब सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है. उन्होंने पीएम को एक भावुक ई-मेल भेजा है, जिसके साथ अपना एक वीडियो भी साझा किया है. इस वीडियो में वह बेटे की तस्वीर हाथ में लेकर बिलखती नजर आती हैं. उनका कहना है कि वह किसी विशेष सुविधा या सहानुभूति की मांग नहीं कर रहीं बल्कि केवल अपने बेटे के लिए न्याय चाहती हैं.

राखी अग्रवाल का कहना है कि वह किसी तरह की विशेष सुविधा, सहानुभूति या राहत नहीं चाहतीं. उनकी सिर्फ यही इच्छा है कि जिन लोगों ने उनके बेटे की जान ली है, उन्हें कानून के मुताबिक सबसे कड़ी सजा मिले. उनका मानना है कि न्याय में देरी नहीं होनी चाहिए और दोषियों को उनके किए की सजा जरूर मिलनी चाहिए.

प्रधानमंत्री को लिखे अपने ई-मेल में राखी अग्रवाल ने बेहद भावुक शब्दों में अपना दर्द बयां किया है. उन्होंने लिखा कि हर मां की तरह उन्होंने भी अपने बेटे के लिए कई सपने देखे थे. वह चाहती थीं कि केतन की शादी हो, उसका अपना परिवार बने और वह खुशहाल जिंदगी जिए. लेकिन जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया कि उन्हें अपने ही बेटे का अंतिम संस्कार करना पड़ा.

उन्होंने लिखा कि किसी मां के लिए इससे बड़ा दुख शायद ही कोई हो सकता है. बेटे की बेरहमी से हत्या ने उनकी पूरी दुनिया उजाड़ दी. अब घर का हर कोना उन्हें केतन की याद दिलाता है. उसका कमरा, उसके कपड़े, तस्वीरें और घर में पसरा सन्नाटा हर दिन यह एहसास कराता है कि वह अब कभी लौटकर नहीं आएगा.

20 दिन में परिवार ने दो अपनों को खो दिया

राखी अग्रवाल ने अपने ई-मेल में यह भी बताया कि केतन की मौत के महज 20 दिन बाद उनके ससुर का भी निधन हो गया. उनके मुताबिक, दादाजी अपने पोते से बेहद लगाव रखते थे और उसकी मौत का सदमा सहन नहीं कर सके. कुछ ही दिनों के भीतर परिवार ने दो पीढ़ियों को खो दिया, जिससे पूरा परिवार गहरे शोक में डूब गया.

अपने पत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि भले ही उनका बेटा अब वापस नहीं आ सकता, लेकिन उसके हत्यारों को कानून के तहत सबसे सख्त सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने आग्रह किया कि मामले पर विशेष ध्यान दिया जाए और बिना अनावश्यक देरी के न्याय सुनिश्चित किया जाए.

राखी अग्रवाल ने लिखा कि उनका बेटा सिर्फ किसी केस की फाइल नहीं है. वह किसी का बेटा, किसी का पोता और किसी का भाई था. लेकिन उनके लिए वह पूरी दुनिया था. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके बेटे का मामला सिर्फ कागजों तक सीमित न रह जाए, बल्कि उसे न्याय भी मिले.

अपने ई-मेल के आखिर में राखी अग्रवाल ने बेटे के नाम बेहद भावुक संदेश भी लिखा. उन्होंने कहा कि वह आज भी उसके लिए लड़ रही हैं और उस दिन का इंतजार कर रही हैं, जब वह मन ही मन अपने बेटे से कह सकेंगी कि आखिरकार उसे इंसाफ मिल गया.

वीडियो में छलका मां का दर्द

ई-मेल के साथ भेजे गए वीडियो में राखी अग्रवाल बेटे की तस्वीर हाथ में लेकर रोती दिखाई देती हैं. वीडियो में वह केतन की तस्वीर दिखाते हुए कहती हैं कि उसकी मुस्कान और आंखें आज भी ऐसा एहसास कराती हैं जैसे वह उनके सामने ही खड़ा हो. वह सवाल करती हैं कि आखिर उनके बेटे की क्या गलती थी और उसे इतनी बेरहमी से क्यों मार दिया गया.

उन्होंने कहा कि अगले महीने रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है और उनकी बेटी अपने भाई को राखी कैसे बांधेगी. यह सवाल उन्हें भीतर तक तोड़ देता है. उन्होंने कहा कि पूरा परिवार बिखर चुका है और इस दुख से अब तक उबर नहीं पाया है. उनके मुताबिक, केतन ने अपने भविष्य को लेकर कई सपने देखे थे और शादी समेत जिंदगी की कई तैयारियां भी कर रखी थीं, लेकिन सब कुछ एक पल में खत्म हो गया.

राखी अग्रवाल ने बताया कि उन्हें आज भी ऐसा महसूस होता है जैसे केतन उन्हें ‘मम्मी’ कहकर पुकार रहा हो. जिस दिन वह घर से निकला था, उस दिन परिवार ने साथ बैठकर खाना खाया था और उसने सभी से सामान्य तरीके से बातचीत की थी. एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी उन्हें भरोसा नहीं होता कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है. उन्हें अक्सर लगता है कि वह किसी भी पल घर का दरवाजा खोलकर वापस आ जाएगा.

वीडियो के आखिर में राखी अग्रवाल हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देशवासियों से भावुक अपील करती हैं. उनकी जुबान पर सिर्फ एक ही मांग है, “प्लीज… जस्टिस फॉर केतन. मेरे बेटे को इंसाफ दिला दीजिए.”

ये भी पढ़ें- ‘राम मंदिर से भी बड़ी चोरी’ मौलाना शहाबुद्दीन ने खोली वक्फ बोर्ड की पोल, सीएम योगी को लिखा पत्र

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

24 minutes ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

43 minutes ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

60 minutes ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

2 hours ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

2 hours ago