देश

Khalistani Supporters: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिर उगला जहर, निज्जर की हत्या में बताया भारत का हाथ

भारत-कनाडा के बीच शुरू हुए विवाद बाद दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी बढ़ गई है. खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप कनाडा ने भारत की खुफिया एजेंसी पर लगाया है. जिसको भारत ने बेबुनियादी और राजनीति से प्रेरित बयान करार दिया है. अब इसी कड़ी में खालिस्तानी मुद्दे को हवा देने वाला मोस्ट वॉन्टेड आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि आप कैसे कह सकते हैं कि आतंकवादी कौन है. मैंने कब आतंकवाद को बढ़ावा दिया, मुझे किसी एक घटना के बारे में बताओ जिसमें मेरा हाथ हो.

मैंने कभी आतंकवाद को बढ़ावा नहीं दिया- पन्नू

भारत में मोस्ट वॉन्टेड आतंकी होने को लेकर जब पन्नू से सवाल किया गया तो उसने कहा कि आप कैसे कह सकते हैं कि मैंने आतंकवाद को बढ़ावा दिया है या फिर आतंक फैलाया है. गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि हम भगत सिंह को अपना आदर्श नहीं मानते हैं, भारत वाले मानते हैं. एनआईए ने मेरे ऊपर इनाम रखा है. इसके अलावा पन्नू ने ये भी दावा किया है कि उसका पाकिस्तान और ISI से कोई संबंध नहीं है. कभी पाकिस्तान नहीं गया. ये सब सिर्फ मीडिया ने फैलाया है.

यह भी पढ़ें- Sanatan Dharma Row: Stalin ने तमिलनाडु में फिर उगला जहर, कहा- ‘सनातन धर्म का खात्मा हो जाएगा तो ही…’

पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं- पन्नू

पन्नू से जब सवाल किया गया कि क्या पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई खालिस्तानी आंदोलन चलाती है? इस सवाल का जवाब देते हुए गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि उसका पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं है. इसके साथ ही कहा कि वो कभी पाकिस्तान नहीं गया है. वहीं एक्सीडेंट की खबर के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि ये सब सिर्फ मीडिया ने फैलाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

1 minute ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

7 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

38 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

59 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

1 hour ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

1 hour ago