Patna: बिहार के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर एक बार फिर बीपीएससी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में उतर आए हैं. उन्होंने पटना में चल रहे छात्रों के आंदोलन में हिस्सा लिया और उनके साथ खड़े होने का ऐलान किया. इस दौरान खान सर ने कहा कि हम सब यहां अपने हक की मांग करने के लिए हैं और हम तब तक संघर्ष करेंगे जब तक हमें हमारा हक नहीं मिल जाता. 25 दिसंबर को बीपीएससी के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के बाद यह पहली बार है जब खान सर छात्रों के साथ दिखाई दिए हैं.
खान सर ने प्रदर्शन के दौरान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सरकार अड़ी है, तो छात्र पीछे क्यों हटेंगे? हम अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए यहां हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, लेकिन पटना में पुलिस ने बेटियों पर लाठी चलाकर गलत किया है. खान सर ने बीपीएससी से कहा कि वह उनके सोनू को वापस करे और जिन अधिकारियों की वजह से सोनू की मौत हुई, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. खान सर ने यह भी बताया कि सोनू एक टॉप रैंकिंग छात्र था, जो कभी 20,000 छात्रों में 100-150 वें स्थान पर होता था. सोनू री-एग्जाम चाहता था और इस लड़ाई को हम उसके लिए भी लड़ रहे हैं.
बीपीएससी अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन किया था और 25 दिसंबर की शाम को पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया. यह घटना तब हुई जब छात्र बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे. पुलिस ने पहले छात्रों को प्रदर्शन करने से रोका, लेकिन जब वे नहीं माने, तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.
ये भी पढ़ें- Patna: BPSC कार्यालय घेराव करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस ने चलाई लाठियां
बिहार में चल रहे इस विरोध प्रदर्शन का एक प्रमुख कारण आयोग द्वारा नॉर्मलाइजेशन के नियमों का विरोध है. छात्रों ने इस नीति का विरोध करते हुए अपनी आवाज उठाई. आयोग को सफाई देनी पड़ी, जिससे कुछ समय के लिए विरोध शांत हुआ, लेकिन पूरी तरह से नहीं. छात्रों का आंदोलन जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
Sona Chandi Aaj Ka Bhav: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की…
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के कथित खुलासे के मुताबिक, 2,500 से अधिक संघीय…
‘तुलसी के हिय हेरि’ विष्णुकांत शास्त्री की एक विचारपूर्ण पुस्तक है, जिसमें गोस्वामी तुलसीदास के…
दिल्ली के व्यापारियों की संस्था CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे. वाराणसी…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की सुनवाई अब नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश लोकेश राय करेंगे।…