देश

धर्म-संरक्षण और पर्यावरण-सुरक्षा की दिशा में एक सुंदर कदम, खाटू श्याम रसोई चैरिटेबल ट्रस्ट ने “खंडित मूर्ति सेवा रथ” का किया लोकार्पण“

आज (25 नवंबर) श्री खाटू श्याम रसोई चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा खंडित मूर्तियों के सम्मानजनक संग्रहण एवं विधिवत संस्कार के लिए विशेष सेवा रथ का शुभारंभ किया गया. इस पावन अवसर पर महा मंडलेश्वर राजेश्वर ओझा, पंडित सुनील ओझा, दयालु महाराज, अमित कुमार शर्मा, IRS , निगम पार्षद मुकेश गोयल , अनिल वसिष्ठ , जय भगवान गोयल , बसंत गोयल और आयोजक निर्मल गुप्ता , दिनेश गुप्ता, मोंटू अग्रवाल सहित संतजन, समाजसेवी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

सेवा रथ के लोकार्पण के इस अवसर पर खंडित मूर्तियों के संदर्भ में लोगों को जागरूक किया गया. साथ ही मूर्तियों को घर पर ही कृत्रिम कुंड बनाकर विसर्जन करने के विकल्प पर भी विमर्श किया गया, जिससे पर्यावरणीय चिंतांओं को कम किया जा सकता है.

कार्यक्रम में बताया गया:

  1. खंडित मूर्तियों का उचित संस्कार धर्म और संस्कृति के सम्मान का प्रतीक है.
  2. POP और रासायनिक मूर्तियों से होने वाला जल-प्रदूषण एक गंभीर समस्या है.
  3. घर पर कृत्रिम कुंड, प्राकृतिक मूर्तियां और सामूहिक कृत्रिम तालाब—पर्यावरण-अनुकूल विकल्प हैं.

यह रथ जल्द ही दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा और खंडित मूर्तियों को सम्मानपूर्वक एकत्र करेगा. आप भी इस सेवा कार्य से जुड़कर धर्म, संस्कृति और प्रकृति—तीनों के प्रति अपना कर्तव्य निभाएं.

खंडित मूर्तियों का सम्मानपूर्वक विसर्जन

“खंडित मूर्ति सेवा रथ” का लोकार्पण उन मूर्तियों के लिए एक पहल है जो टूट गई हैं या खंडित हो गई है. यह एक ऐसी सेवा है जो इन खंडित मूर्तियों को सम्मानपूर्वक नदी या किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर विसर्जित करने में मदद करती है.


ये भी पढ़ें: अयोध्या ध्वजारोहण: रामलला के दरबार में पीएम मोदी ने लगाई हाजिरी, बोले-श्री राम भारतवर्ष की आत्मा और गौरव के आधार


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

21 minutes ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

53 minutes ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

56 minutes ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

2 hours ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

3 hours ago