मनोरंजन

Mumbai Drugs Case: 252 करोड़ ड्रग्स केस मामले में सिद्धांत कपूर से पूछताछ, एंटी-नारकोटिक्स सेल की यूनिट में पहुंचे

Mumbai Drugs Case: मुंबई में 252 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले की जांच और तेज हो गई है. इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई और अभिनेता सिद्धांत कपूर एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की घाटकोपर यूनिट पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ होगी.

मुंबई पुलिस के मुताबिक, सिद्धांत कपूर को आरोपी के बयानों में सामने आई जानकारियों की पुष्टि के लिए तलब किया गया था. सिद्धांत कपूर ने पुलिस अधिकारियों के साथ सहयोग करते हुए पूछताछ के लिए घाटकोपर यूनिट पहुंचे.यहां अधिकारी उनसे कई पहलुओं पर सवाल करेंगे.

बता दें कि सिद्धांत कपूर की गिरफ्तारी या किसी प्रकार का आरोप इस समय नहीं है.पुलिस ने यह साफ किया कि पूछताछ का उद्देश्य मामले में सामने आई जानकारियों की पुष्टि करना है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक कई अहम दावों और तथ्यों की जांच की जा रही है.इससे पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणी उर्फ ओरी को भी एएनसी ने पूछताछ के लिए बुलाया था. ओरी को पहले 20 नवंबर को तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने अतिरिक्त समय मांगा था.अब उन्हें 26 नवंबर को घाटकोपर यूनिट में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है.

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों नाम इसी कारण समन में शामिल किए गए, क्योंकि उनसे संबंधित जानकारी मुख्य आरोपी के बयानों में सामने आई थी.

252 करोड़ के ड्रग्स का भंडाफोड़

252 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले की शुरुआत पिछले साल मार्च से जुड़ी हुई है. महाराष्ट्र के सांगली जिले में एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक अवैध मेफेड्रोन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था. इस फैक्ट्री में पेशेवर तरीके से मेफेड्रोन का उत्पादन किया जा रहा था और इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 252 करोड़ रुपए आंकी गई थी. इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि यह फैक्ट्री और सप्लाई चेन ड्रग्स नेटवर्क के कुछ बड़े माफिया से जुड़ी हुई थी.

मुख्य आरोपी मोहम्मद सलीम उर्फ सुहैल शेख और ताहिर डोला ने कथित तौर पर भारत और विदेशों में हाई-प्रोफाइल रेव पार्टियों का आयोजन किया. इन पार्टियों में मेफेड्रोन जैसे ड्रग्स सप्लाई किए जाते थे.

ताहिर डोला के बयान ने खोली रेव पार्टी की गुत्थी

ताहिर डोला को दुबई से प्रत्यर्पित किया गया, और उसके बयान के बाद यह मामला सेलिब्रिटी सर्कल तक पहुंचा.पूछताछ में दावा किया गया कि बॉलीवुड और फैशन जगत के कई बड़े नाम इन पार्टियों में शामिल हुए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रद्धा कपूर, उनके भाई सिद्धांत कपूर, नोरा फतेही और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी का नाम भी सामने आया. हालांकि, पुलिस कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि अभी तक किसी पर दोष सिद्ध नहीं हुआ है.

सिद्धांत कपूर पहले भी 2022 में बेंगलुरु में एक रेव पार्टी के दौरान ड्रग्स मामले में विवादों में रह चुके हैं. उस समय भी उनका नाम सुर्खियों में आया था.

ये भी पढें: धर्मेंद्र के बच्चों में से कौन बनेगा 450 करोड़ का वारिस?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

54 minutes ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

2 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

2 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

2 hours ago