Khelo India Beach Games 2025: देश में कबड्डी को नया आयाम देते हुए बीच कबड्डी ने खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 में शानदार शुरुआत की है. पारंपरिक मैट कबड्डी की तरह ही दर्शकों को अपनी ओर खींचने वाली बीच कबड्डी अब धीरे-धीरे भारत में अपनी पहचान बना रही है. समुद्र की रेत पर खेला जाने वाला यह वर्जन खिलाड़ियों और दर्शकों—दोनों के लिए नया रोमांच लेकर आया है.
घोघला बीच पर आयोजित हो रहे इस मेगा इवेंट में आठ खेलों में से एक बीच कबड्डी है, जिसे लेकर आयोजकों में खास उत्साह है. मुख्य आयोजक और वरिष्ठ कोच सिमरत गायकवाड़ कहती हैं, “यह एक नया और रोमांचक प्रारूप है. खेलो इंडिया बीच गेम्स जैसे मंच इस खेल को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.”
दिल्ली की महिला कबड्डी टीम की कोच सुनीता भी इसे एक अद्भुत अनुभव मानती हैं. उनका कहना है, “समुद्र किनारे खेलना एक बिलकुल अलग अनुभव है. कबड्डी भारत में पहले से ही बेहद लोकप्रिय है, और मुझे पूरा विश्वास है कि बीच कबड्डी भी इसी राह पर चलेगी.”
बीच कबड्डी की सबसे बड़ी खासियत है—प्राकृतिक परिस्थितियों में खेलना. रेत में दौड़ना, दिशा बदलना, और संतुलन बनाए रखना खिलाड़ियों की क्षमता की असली परीक्षा है. ऊपर से तेज धूप और समुद्री हवा उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौती देती है.
सुनीता बताती हैं कि गैर-तटीय राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए यह और भी कठिन होता है. “यहाँ कृत्रिम रेत बिछाई गई है, लेकिन वातावरण पूरी तरह से अलग है. यह खिलाड़ियों को नए अनुभव और अनुकूलन की क्षमता सिखाता है.”
मुंबई के ठाणे की रहने वाली और अनुभवी कोच सिमरत गायकवाड़ मानती हैं कि अभी इस खेल को आगे ले जाने के लिए काफी कुछ करना बाकी है, लेकिन इसकी संभावनाएं बहुत उज्ज्वल हैं. उन्होंने कहा, “अगर इस तरह के इवेंट नियमित रूप से होते रहे और इसमें करियर की संभावनाएं बनीं, तो बीच कबड्डी भी युवाओं की पहली पसंद बन सकती है.”
हालांकि बीच कबड्डी के मूल नियम पारंपरिक कबड्डी जैसे ही हैं, लेकिन समुद्र तट की परिस्थितियों को देखते हुए कुछ बदलाव किए गए हैं:
खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 में लड़कों और लड़कियों की कैटेगरी में दो-दो पूल बनाए गए हैं, जिनमें कुल 8-8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी. मुकाबले मंगलवार से शुरू हो चुके हैं और फाइनल शनिवार को खेले जाएंगे, जो इस प्रतियोगिता का अंतिम दिन भी होगा
यह खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत आयोजित पहला बीच गेम्स संस्करण है, जिसका आयोजन दीव, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में 19 से 24 मई, 2025 तक हो रहा है. इसका उद्देश्य है बीच गेम्स की लोकप्रियता को बढ़ाना और नई प्रतिभाओं को अवसर देना.
इसके अलावा दो डेमो गेम — मल्लखंब और रस्साकशी — भी इस आयोजन का हिस्सा हैं.
-भारत एक्सप्रेस
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…
UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…
Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…
CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…
Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…
उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…