देश

भारत-पाकिस्तान के बीच अटारी-वाघा बॉर्डर पर आज से होगी रिट्रीट सेरेमनी, लेकिन हाथ नहीं मिलाएंगे BSF और PAK रेंजर्स

भारत और पाकिस्तान के बीच 10 दिन के युद्धविराम के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) मंगलवार शाम को पंजाब के अटारी-वाघा, हुसैनीवाला और फाजिल्का सीमाओं पर छोटे स्तर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह फिर से शुरू करेगा.

यह समारोह दोनों देशों के बीच 12 दिन के सैन्य संघर्ष के बाद आयोजित किया जा रहा है. अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि पाकिस्तान की तरफ के सशस्त्र कर्मियों के साथ हाथ मिलाना या सीमा द्वार खोलना संभव नहीं होगा. हालांकि, दर्शकों को समारोह देखने की अनुमति होगी. यह समारोह शाम 6 बजे अमृतसर के पास अटारी सीमा, फिरोजपुर में हुसैनीवाला सीमा और फाजिल्का की सादकी सीमा पर होगा.

बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट फ्रंट ने लोगों से सादकी में शाम 5:30 बजे तक पहुंचने और बड़ी संख्या में समारोह का आनंद लेने की अपील की है.

सामान्य दिनों में सैकड़ों दर्शक इस समारोह को देखने आते हैं, जिसमें विदेशी नागरिक भी शामिल होते हैं.

बीटिंग रिट्रीट अमृतसर के पास दोनों देशों की सीमा पर 1959 से होने वाला एक अनूठा और उत्साहपूर्ण सैन्य समारोह है, जिसमें राष्ट्रीय झंडे उतारने की प्रक्रिया शामिल होती है.

इतना ही नहीं, दोनों देशों के सीमा रक्षक आमतौर पर दीवाली, ईद, स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे विशेष अवसरों पर मिठाइयों का आदान-प्रदान करते हैं.

अटारी-वाघा जॉइंट चेक पोस्ट अमृतसर से लगभग 30 किमी और पाकिस्तान के लाहौर से 22 किमी दूर है, जहां करीब 25,000 दर्शक बीटिंग रिट्रीट समारोह को देखने आते हैं.

मार्च 2020 के पहले सप्ताह में कोविड-19 महामारी के कारण इसे दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया था. 2019 में जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर युद्धविराम उल्लंघन की बढ़ती घटनाओं के कारण भारत ने इस परंपरा को छोड़ने का फैसला किया था. सितंबर 2016 में भारतीय सेना द्वारा सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बीएसएफ ने पाकिस्तान रेंजर्स को मिठाइयां नहीं दी थीं.

ये भी पढ़ें- भारतीय परमाणु ऊर्जा क्षेत्र के दिग्गज वैज्ञानिक और परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व चेयरमैन डॉ. एमआर श्रीनिवासन का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, लतीफ भट को घेरा; पुलिस ने सरेंडर करने को कहा

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फिर…

29 minutes ago

8 दिन बाद दूल्हा बनने वाला था करन, घर पहुंचा तिरंगे में लिपटा शव; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Karan Chaudhary Death: अलीगढ़ के करन चौधरी की 24 नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन…

53 minutes ago

दमघोंटू हवा से दिल्ली वालों को थोड़ी राहत…! 300 के नीचे लुढ़का AQI, हट गईं GRAP-3 की पाबंदियां

दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में लगातार दूसरे दिन सुधार दर्ज किया गया और औसत…

2 hours ago

अगले 7 घंटे 10 राज्यों में तगड़ा तांडव मचाएगा मौसम…! मूसलाधार बारिश और 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा समेत…

3 hours ago

सावधान! आज राहुकाल और शुभ मुहूर्त का बड़ा खेल… आंवला नवमी पर क्या है आज का पंचांग, जानें सही समय

आज 18 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आंवला नवमी यानी…

3 hours ago