देश

बिना नाम लिए ये किस पर निशाना साध गए किरेन रिजिजू? बोले- एक आदमी की नासमझी और…

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) विपक्षी सांसदों के बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ संसद भवन परिसर से चुनाव आयोग तक मार्च पर जमकर बरसे. उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बिना नाम लेते हुए कहा कि एक आदमी की नासमझी और एक परिवार की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता.

Kiren Rijiju ने राहुल गांधी पर बोला हमला

किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी और विपक्ष ने बहुत समय बर्बाद किया है. अब हम देश और संसद का समय और बर्बाद नहीं होने देंगे. सरकार महत्वपूर्ण विधेयक पारित करना चाहती है. आज हम लोकसभा और राज्यसभा दोनों में महत्वपूर्ण विधेयक पारित करेंगे. एक आदमी की नासमझी और एक परिवार की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता.”

रिजिजू के मुताबिक, “कई विपक्षी सांसदों ने भी आकर कहा कि वे असहाय हैं. उनके नेता उन्हें जबरदस्ती हंगामा करने के लिए कहते हैं. यहां संसद में चुनकर आए हैं, जनता की बात रखने के लिए. हर दिन, हम देश और संसद का समय एक मुद्दे पर बर्बाद नहीं होने देंगे, इसलिए हम महत्वपूर्ण विधेयक पारित करेंगे.”

यह भी पढ़ें- Voter List Controversy: SIR मुद्दे पर विपक्ष का संसद से सड़क तक हल्लाबोल, दिल्ली पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने कहा, “आज भी उन्होंने (विपक्ष ने) चुनाव आयोग जाने के लिए समय मांगा और चुनाव आयोग ने इंडी गठबंधन को प्रत्येक पार्टी से दो सदस्यों को भेजने के लिए कहा. 30 सदस्यों को बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं गए. इंडी गठबंधन में, वे उन 30 लोगों को तय नहीं कर पाए. अब, खड़गे कह रहे हैं कि सभी विपक्षी सदस्य वीआईपी हैं, तो क्या 150 लोग चुनाव आयुक्त के कमरे में प्रवेश करेंगे?”

उन्होंने (Kiren Rijiju) विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडी गठबंधन को सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं है, उन्हें चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है, उन्हें संसद पर भरोसा नहीं है. वे हमारे देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार करते हैं. भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए बार-बार नाटक क्यों करते हैं? जनता ने हमें देश सेवा के लिए भेजा है, न कि यहां नाटक करने के लिए भेजा है. हम विपक्ष से अपनी आखिरी अपील करते हैं. हम बिल पारित करेंगे. आपको चर्चा में भाग लेना चाहिए. विपक्ष के लोग बाद में झूठ नहीं बोलें कि हमें बोलने नहीं दिया.

एसआईआर मुद्दे पर विपक्ष ने किया प्रदर्शन

बता दें कि विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग दफ्तर तक मार्च निकाला. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया. इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत समेत विपक्ष के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘योगी नहीं तो यूपी नहीं…’ अचानक योगी-योगी करने लगे संजय राउत, अब क्या करेंगे अखिलेश यादव?

Sanjay Raut On Yogi: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ…

7 minutes ago

सातवीं के छात्र का कमाल! नींद की झपकी आते ही अलर्ट करेगा स्मार्ट चश्मा, नहीं जागे तो चेहरे पर मारेगा पानी का फव्वारा

Smart Glasses for Drivers: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के सातवीं कक्षा के छात्र डीगेन्द्र सिन्हा…

12 minutes ago

‘बज्म,ए,मुनव्वर’ में शायरी और अदब की महफिल, आजम खान,सलमान खुर्शीद समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…

58 minutes ago

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, शिक्षा और स्थिरता के क्षेत्र में काम को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी…

1 hour ago

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

1 hour ago

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

2 hours ago