विपक्षी सांसदों का हल्ला बोल
Voter List Controversy: देश की सियासत इन दिनों वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर गरमाई हुई है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चुनाव आयोग पर सीधे-सीधे वोट चोरी का आरोप लगाया है. इसी मुद्दे को लेकर आज विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार से लेकर चुनाव आयोग तक मार्च का ऐलान किया. लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस मार्च को इजाजत नहीं दी.
दिल्ली पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात
चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर दिल्ली पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात हैं. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है ताकि मार्च को रोका जा सके. लेकिन कई सांसद बैरिकेड पर चढ़ गए और कूद गए. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बैरिकेड से कूदते दिखे. वहीं टीएमसी की सांसद सागरिका घोष और महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) बैरिकेड्स पर चढ़ गई. माहौल काफी गर्म रहा.
#WATCH | Delhi Police stops INDIA bloc leaders marching from the Parliament to the Election Commission of India to protest against the Special Intensive Revision (SIR) of electoral rolls in poll-bound Bihar and allegations of "voter fraud" during the 2024 Lok Sabha elections. pic.twitter.com/4KcXEALWxY
— ANI (@ANI) August 11, 2025
राहुल गांधी और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में
पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया है. दोनों को हिरासत में लेने के बाद मामला और गरमाता दिख रहा है. वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का कहना है कि “वे डरे हुए हैं, सरकार कायर है.”
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "वो बात नहीं कर सकते हैं, हकीकत यह है। सच्चाई देश के सामने है और यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है, यह संविधान को बचाने की लड़ाई है, यह एक व्यक्ति, एक वोट की लड़ाई है। हमें एक साफ-सुथरी मतदाता सूची चाहिए।" pic.twitter.com/S8JXNTK94L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2025
चुनाव आयोग मिलने के लिए बुलाया था
इससे पहले सोमवार को सुबह में चुनाव आयोग ने विपक्ष के 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए बुलाया था. आयोग ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश को पत्र लिखकर दोपहर 12 बजे का समय दिया और कहा कि जगह की कमी के चलते सिर्फ 30 लोगों के नाम भेजें. लेकिन विपक्ष ने इस पर नाराजगी जताई. उनका कहना है कि हम सब मिलकर मेमोरेंडम देने आए हैं, डेलिगेशन बनाकर मिलने नहीं आए हैं.
राहुल गांधी का अभियान
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर एक अभियान भी शुरू किया है. उन्होंने एक वेबसाइट लॉन्च की है और लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है. उनका कहना है कि देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए हर नागरिक को जागरूक होना होगा.
इसे भी पढ़ें-एक तरफ अमेरिका का टैरिफ बम, दूसरी तरफ Tesla का भारत में विस्तार, कहीं छिड़ ना जाए ट्रंप-मस्क में वॉर
विपक्ष का क्या आरोप है?
विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है. जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठता है. वहीं चुनाव आयोग ने अभी तक इस पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
