जम्मू, 21 जुलाई : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में घने जंगलों में छिपे आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षा बलों ने सोमवार को एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
पुलिस और सेना का संयुक्त अभियान रविवार दोपहर को छेरजी इलाके के खांको जंगल में दच्छन और नगसेनी के बीच शुरू हुआ था. इस दौरान आतंकियों के साथ मुठभेड़ भी हुई.
अधिकारियों के मुताबिक, ये आतंकी प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े बताए जा रहे हैं. आशंका जताई जा रही है की इनमें दो टॉप रैंकिंग आतंकी भी शामिल हैं, जिन पर 30-30 लाख रुपये का इनाम घोषित है.
ये भी पढ़ें: UP News: सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत, दोनों हरिद्वार से लेकर लौट रहे थे गंगाजल
मुठभेड़ के बाद आतंकियों के भागने की सूचना पर इलाके में भारी तादाद में सुरक्षाबलों को तैनात कर सर्च ऑपरेशन को और तेज किया गया. हालांकि रविवार देर रात ऑपरेशन रोक दिया गया था.
आज सुबह ऑपरेशन को फिर शुरू किया गया, जिसमें ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद ली जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों के सभी संभावित रास्तों को सील कर दिया गया है और तलाशी अभियान आसपास के इलाकों तक बढ़ा दिया गया है.
हालांकि घने जंगल और दुर्गम पहाड़ी इलाका सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बना हुआ है,लेकिन जवान पूरे साहस और रणनीति के साथ आतंकियों का पीछा कर रहे हैं और जल्द ही उन्हें सफलता मिलने की उम्मीद है.
-भारत एक्सप्रेस
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल शनिवार को बीजेपी ने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने वाले संयुक्त…
UP Election Azam Khan vs Asaduddin Owaisi: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की…
बांदेरदेवा में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2014 से 2026 के…
Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…
बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…