Bharat Express DD Free Dish

किश्तवाड़ के जंगलों में हिजबुल आतंकियों की तलाश फिर शुरू, ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद से सर्च ऑपरेशन तेज

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में छिपे हिजबुल आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. ड्रोन, स्निफर डॉग्स और भारी बल की मदद से जंगलों और पहाड़ी इलाकों में तलाशी अभियान जारी है.

Kishtwar Encounter
Edited by Akansha

जम्मू, 21 जुलाई : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में घने जंगलों में छिपे आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षा बलों ने सोमवार को एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

पुलिस और सेना का संयुक्त अभियान शुरू

पुलिस और सेना का संयुक्त अभियान रविवार दोपहर को छेरजी इलाके के खांको जंगल में दच्छन और नगसेनी के बीच शुरू हुआ था. इस दौरान आतंकियों के साथ मुठभेड़ भी हुई.

हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े बताए जा रहे ये आतंकी

अधिकारियों के मुताबिक, ये आतंकी प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े बताए जा रहे हैं. आशंका जताई जा रही है की इनमें दो टॉप रैंकिंग आतंकी भी शामिल हैं, जिन पर 30-30 लाख रुपये का इनाम घोषित है.

ये भी पढ़ें: UP News: सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत, दोनों हरिद्वार से लेकर लौट रहे थे गंगाजल

भारी तादाद में सुरक्षाबलों को किया गया तैनात

मुठभेड़ के बाद आतंकियों के भागने की सूचना पर इलाके में भारी तादाद में सुरक्षाबलों को तैनात कर सर्च ऑपरेशन को और तेज किया गया. हालांकि रविवार देर रात ऑपरेशन रोक दिया गया था.

ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद से सर्च ऑपरेशन तेज

आज सुबह ऑपरेशन को फिर शुरू किया गया, जिसमें ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद ली जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों के सभी संभावित रास्तों को सील कर दिया गया है और तलाशी अभियान आसपास के इलाकों तक बढ़ा दिया गया है.

दुर्गम पहाड़ी इलाका सुरक्षा बलों के लिए बना चुनौती

हालांकि घने जंगल और दुर्गम पहाड़ी इलाका सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बना हुआ है,लेकिन जवान पूरे साहस और रणनीति के साथ आतंकियों का पीछा कर रहे हैं और जल्द ही उन्हें सफलता मिलने की उम्मीद है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read