देश

PM Modi Mauritius Visit: पड़ोसी देशों के विकास के लिए तत्पर पीएम मोदी, भारत को बना रहे हैं विश्वसनीय सहयोगी; जानें कैसे?

PM Modi Mauritius Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरिशस के दो दिवसीय दौर पर हैं. पीएम मोदी मॉरिशस के साथ हमेशा से ही भारत की भूमिका को एक मजबूत विकास सहयोगी के रूप में दिखाया है. भारत हमेशा से ही दुनिया भर में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और कनेक्टिविटी परियोजनाओं का समर्थन करता है.

पीएम मोदी की मॉरीशस की यह यात्रा विकास की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी. दूसरे दिन पीएम मोदी वहां के सिविल सर्विस कॉलेज और एक क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र (एरिया हेल्थ सेंटर) का उद्घाटन करेंगे, जो भारत की अनुदान सहायता से बने हैं. ये परियोजनाएं मॉरीशस की प्रशासनिक और स्वास्थ्य देखभाल क्षमताओं को मजबूत करने के भारत के प्रयासों को दर्शाती हैं, जिससे एक लंबा विकास और क्षमता निर्माण को बढ़ावा मिलेगा.

विभिन्न देशों में भारत की विकास सहयोग पहल

– भूटान: भारत ने भूटान में ग्यात्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का निर्माण किया. इसका पहला चरण 2019 में और दूसरा 2024 में पूरा हुआ. यह अस्पताल मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समर्पित है.

– बांग्लादेश: 2023 में प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश के तत्कालीन प्रधानमंत्री ने अखाौरा-अगरतला क्रॉस-बॉर्डर रेल लिंक, खुलना-मोंगला पोर्ट रेल लाइन और मैत्री सुपर थर्मल पावर प्लांट (यूनिट-II) का उद्घाटन किया.

– नेपाल: 2022 में प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री ने जयनगर-कुर्था रेलवे लाइन का शुभारंभ किया. यह भारत-नेपाल के बीच पहली ब्रॉड-गेज यात्री रेलवे सेवा है, जिसे भारत की अनुदान सहायता से बनाया गया है.

– सेशेल्स: 2021 में प्रधानमंत्री मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति ने विक्टोरिया में मजिस्ट्रेट कोर्ट बिल्डिंग का उद्घाटन किया. यह भारत द्वारा सेशेल्स में बनाया गया पहला बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट था.

– मॉरीशस: 2020 में प्रधानमंत्री मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने नए सुप्रीम कोर्ट भवन का उद्घाटन किया. 2019 में दोनों नेताओं ने मेट्रो एक्सप्रेस प्रोजेक्ट और नए ईएनटी अस्पताल का भी उद्घाटन किया.

– अफगानिस्तान: 2016 में प्रधानमंत्री मोदी और अफगानिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति ने सलमा डैम (अफगान-भारत मैत्री बांध) का उद्घाटन किया. 2015 में अफगानिस्तान संसद भवन का निर्माण पूरा हुआ, जिसे प्रधानमंत्री मोदी और अफगान राष्ट्रपति ने मिलकर उद्घाटित किया.

– श्रीलंका: 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने जाफना सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला रखी, जिसका उद्घाटन 2022 में हुआ. इससे भारत-श्रीलंका के सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध और मजबूत हुए.

भारत की विकास नीति

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक विकास नीति पारस्परिक सम्मान, सतत विकास और क्षमता निर्माण पर केंद्रित रही है. भारत बिना किसी शर्त के विभिन्न देशों में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सहायता कर रहा है. इससे भारत एक विश्वसनीय विकास सहयोगी के रूप में अपनी पहचान को और मजबूत कर रहा है.

ये भी पढ़ें: मॉरीशस की आबो-हवा में अपनेपन का एहसास, यहां की मिट्टी में हमारे पूर्वजों का खून-पसीना: पीएम मोदी

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

8 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

24 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

1 hour ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago