उत्तर प्रदेश

“तत्परता के साथ जनता-जनार्दन की सेवा के लिए समर्पित रहे”, CM Yogi ने डॉ. राजेश्वर सिंह को बताया ‘आदर्श जनप्रतिनिधि’, जमकर की तारीफ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर ‘तीन साल बेमिसाल, सरोजनीनगर आभार’ दिवस का आयोजन किया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

सीएम योगी ने की जमकर तारीफ

सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह की छवि एक आईपीएस अधिकारी की रही है. एक ईडी के अधिकारी की रही है, अक्सर होता देखा जाता है कि जब कोई पुलिस अफसर बन जाता है तो जनता के साथ उसका संवाद कम हो जाता है, लेकिन डॉ राजेश्वर सिंह ने मुखरता से जनता के साथ संवाद बनाया. तत्परता के साथ जनता जनार्दन की सेवा के लिए समर्पित रहे.

राजेश्वर सिंह को बताया आदर्श जनप्रतिनिधि

सीएम ने आगे कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह ने संगठन और सरकार के बीच समन्वय स्थापित कर सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाकर उन्हें इसका लाभ दिलाया. इसके साथ ही सीएसआर की योजनाओं को भी जनता तक पहुंचाने का काम डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने स्तर पर भी एक अभिनव प्रयास करते हुए बड़े स्तर पर जनता को लाभ पहुंचाने का काम किया. चाहे बेटियां हों, छात्र-छात्राएं हो, या फिर समाज के हर तबके के लोगों के लिए उन्होंने जिस प्रतिबद्धता के साथ काम किया है, सही मायने में एक योग्य और आदर्श जनप्रतिनिधि को इसी समर्पण भाव के साथ काम करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- ‘तीन साल बेमिसाल, सरोजनीनगर आभार’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी, डॉ. राजेश्वर सिंह बोले- समृद्धि और खुशहाली के नए आयाम स्थापित करेगा सरोजनीनगर

‘तीन साल बेमिसाल, सरोजनीनगर आभार’ कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल का आयोजन भी किया गया. डॉ. राजेश्वर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, आपकी पावन उपस्थिति और आशीर्वचन ने हमें असीम ऊर्जा एवं नई प्रेरणा प्रदान की है!आपने नेतृत्व और अमूल्य मार्गदर्शन के परितः सरोजनीनगर निश्चित रूप से प्रगति, समृद्धि और खुशहाली के नए आयाम स्थापित करेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

13 minutes ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

49 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago