देश

कोलकाता में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, खुदकुशी की भी कोशिश; सुसाइड नोट से खुलेगा राज?

Kolkata Mother Murder Case: कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 60 से 65 साल के बेटे पर अपनी 85 वर्षीय मां की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है. घटना के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की. हालांकि, घर में मौजूद उसकी बहन ने समय रहते उसे रोक लिया और पुलिस को सूचना दे दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है.

घर के अंदर मां की हत्या का आरोप

मामला कोलकाता के हरिदेवपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 115 स्थित चांदागुली का है. मृतका की पहचान 85 वर्षीय उमारानी घोष के रूप में हुई है. वहीं, आरोपी बेटे का नाम सागर घोष बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 60 से 65 साल है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सोमवार सुबह घर के अंदर ही सागर घोष ने कथित तौर पर अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना के वक्त घर में उनकी बहन भी मौजूद थीं. मां की हत्या के बाद सागर ने खुदकुशी करने की कोशिश की. हालांकि, उनकी बहन ने किसी तरह उन्हें रोक लिया.

बहन ने पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची टीम

घटना के बाद आरोपी की बहन ने तुरंत 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही हरिदेवपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शुरुआत में सागर घोष से पूछताछ की. इसके बाद घर से उमारानी घोष का शव बरामद किया गया. दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है.

2004 में भी पत्नी की हत्या की कोशिश का लगा था आरोप

इस मामले में एक पुराना आपराधिक मामला भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, साल 2004 में भी सागर घोष पर अपनी पत्नी के सिर पर हथौड़े से हमला कर उनकी हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा था. हालांकि, उस मामले में बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी. अब मां की हत्या के आरोप में उनका नाम सामने आने के बाद इलाके के लोग हैरान हैं. पुलिस इस पुराने मामले की जानकारी को भी मौजूदा जांच के संदर्भ में देख रही है.

सुसाइड नोट में क्या लिखा है? पुलिस कर रही जांच

बताया जा रहा है कि खुदकुशी की कोशिश करने से पहले सागर घोष ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था. पुलिस ने इस नोट को बरामद कर लिया है. अब जांच का अहम हिस्सा यह पता लगाना है कि नोट में क्या लिखा है और मां की हत्या के पीछे आखिर क्या वजह थी. क्या परिवार में लंबे समय से कोई विवाद चल रहा था? क्या आरोपी किसी मानसिक या पारिवारिक परेशानी से जूझ रहा था या इस घटना के पीछे कोई दूसरी वजह है? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं. हरिदेवपुर थाने की पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों, सुसाइड नोट और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस पूछताछ के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

वनवास से लेकर समानता की लड़ाई तक: क्या है नाशिक के कालाराम मंदिर का असली महत्व?

Kalaram Temple Nashik History: जानिए नाशिक के कालाराम मंदिर का इतिहास, रामायण से इसके जुड़ाव…

6 minutes ago

बर्फ का शिवलिंग और अमरता की कथा: कैसे करें अमरनाथ यात्रा की सही तैयारी?

Amarnath Immortal Secret: जानिए अनंतनाग में स्थित अमरनाथ गुफा के बर्फानी शिवलिंग का रहस्य, यात्रा…

13 minutes ago

‘विकास की रफ्तार के साथ जुड़ना चाहता हूं…’; अमित शाह ने पुणे में बताए वे कारण, क्यों एनडीए में आए थे अजित दादा

पुणे में अजित पवार की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

18 minutes ago

विरासत और आस्था का सफर: दिल्ली के अक्षरधाम और छतरपुर मंदिर से क्या सीखें?

Akshardham And Chhatarpur Mandir: जानिए दिल्ली के स्वामीनारायण अक्षरधाम और छतरपुर मंदिर का इतिहास, वास्तुकला…

22 minutes ago

पालीताना के पवित्र जैन मंदिर: संगमरमर से तराशी गई 863 देवालयों की अनूठी दुनिया, जहां हर कदम पर दिखती है सदियों पुरानी विरासत

गुजरात के भावनगर स्थित पालीताना की शत्रुंजय पहाड़ी पर संगमरमर के लगभग 863 भव्य जैन…

41 minutes ago