देश

‘विकास की रफ्तार के साथ जुड़ना चाहता हूं…’; अमित शाह ने पुणे में बताए वे कारण, क्यों एनडीए में आए थे अजित दादा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पुणे में महाराष्ट्र के दिवंगत नेता अजित पवार की प्रतिमा के अनावरण समारोह के दौरान उनके साथ अपने पुराने रिश्तों और कार्यशैली से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए. इस दौरान शाह ने वह बड़ा कारण भी बताया कि आखिर क्यों अजित ‘दादा’ ने महायुति गठबंधन में शामिल होने का फैसला किया था.

अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब उन्हें यह पता चला कि अजित पवार महायुति के साथ आना चाहते हैं, तो उन्हें शुरुआत में काफी हैरानी हुई थी. उन्होंने अजित दादा से कहा भी था कि उनके इस कदम से हर तरफ भूचाल आ जाएगा और लोगों को झटका लगेगा. इस पर अजित पवार ने बेहद स्पष्ट लहजे में कहा था कि ‘अमित भाई, हर चीज का एक सही वक्त होता है. जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, पूरा देश विकास की एक नई रफ्तार पकड़ चुका है. मैं भी महाराष्ट्र और देश की इस विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहता हूं, इसीलिए महायुति में शामिल होना मेरा फैसला है.’ शाह ने कहा कि इस बातचीत के बाद से उनके और दादा के रिश्ते और भी ज्यादा गहरे हो गए थे.

कोविड के दौर में सुबह 7 बजे मंत्रालय संभालते थे दादा

अजित पवार की कार्यशैली को याद करते हुए गृह मंत्री ने कोरोना काल का एक किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि जब महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन और दवाइयों की भयंकर किल्लत थी, तब महाराष्ट्र सरकार से कई बार संपर्क करना मुश्किल हो जाता था, लेकिन अजित दादा सुबह ठीक 7 बजे अपने कार्यालय में मौजूद मिलते थे. जब लोग संक्रमण के डर से घरों में दुबके थे, तब वह लैंडलाइन पर फोन उठाकर केंद्रीय गृह मंत्रालय से समन्वय करते थे और राज्य के हालात संभालते थे.

स्पष्टवादी स्वभाव और पुणे के विकास के प्रति समर्पण

अमित शाह ने कहा कि राजनीति में अमूमन लोग गोलमोल बातें करना पसंद करते हैं ताकि हर स्थिति में फायदा मिल सके, लेकिन अजित दादा का अंदाज बिल्कुल अलग था. उनके पास हर बात का सीधा जवाब ‘हां’ या ‘ना’ होता था. शिखर पर पहुंचने के बाद भी जमीन से उनका जुड़ाव कम नहीं हुआ. फोन पर जब भी उनकी बात होती थी, उनका पूरा फोकस हमेशा पुणे, बारामती और पिंपरी-चिंचवड़ के विकास पर ही रहता था. शाह ने कहा कि अचानक उनका जाना न सिर्फ महाराष्ट्र के लिए, बल्कि उनके जैसे व्यक्तिगत मित्र के लिए भी एक ऐसी अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती.

यह भी पढ़ें:  चाय की दुकान पर लगा एक QR कोड दुनिया को सिखा रहा डिजिटल पेमेंट का बड़ा सबक, जानिए UPI की ताकत

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

बर्फ का शिवलिंग और अमरता की कथा: कैसे करें अमरनाथ यात्रा की सही तैयारी?

Amarnath Immortal Secret: जानिए अनंतनाग में स्थित अमरनाथ गुफा के बर्फानी शिवलिंग का रहस्य, यात्रा…

5 minutes ago

कोलकाता में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, खुदकुशी की भी कोशिश; सुसाइड नोट से खुलेगा राज?

Kolkata Mother Murder Case: कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में 65 वर्षीय बेटे पर अपनी 85…

6 minutes ago

विरासत और आस्था का सफर: दिल्ली के अक्षरधाम और छतरपुर मंदिर से क्या सीखें?

Akshardham And Chhatarpur Mandir: जानिए दिल्ली के स्वामीनारायण अक्षरधाम और छतरपुर मंदिर का इतिहास, वास्तुकला…

14 minutes ago

पालीताना के पवित्र जैन मंदिर: संगमरमर से तराशी गई 863 देवालयों की अनूठी दुनिया, जहां हर कदम पर दिखती है सदियों पुरानी विरासत

गुजरात के भावनगर स्थित पालीताना की शत्रुंजय पहाड़ी पर संगमरमर के लगभग 863 भव्य जैन…

33 minutes ago

क्या सिखाती है परिवर्तनी एकादशी? जानें वामन अवतार और राजा बलि की अनूठी कथा

Parivartini Ekadashi Vrat Katha: जानिए परिवर्तनी एकादशी का महत्व, वामन अवतार और राजा बलि की…

36 minutes ago