देश

‘2 दिन में रिजल्ट दो, नहीं तो सस्पेंड…’, भागलपुर में गंगा कटाव पर मंत्री कुमार शैलेंद्र कर्मचारियों पर भड़के

रिपोर्ट- अंजनी कुमार


Kumar Shailendra Bhagalpur: भागलपुर में गंगा का बढ़ता कटाव सरकार के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. पिछले दिनों गंगा ने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र के विधानसभा क्षेत्र में ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि राघोपुर-काजीकोरैया तटबंध का करीब 150 मीटर हिस्सा कटाव की भेंट चढ़ गया. यह तटबंध ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल के आवास से भी कुछ ही दूरी पर स्थित है. तटबंध में आई इस बड़ी क्षति के बाद आसपास के गांवों में दहशत फैल गई थी और लोगों की चिंता बढ़ गई थी. हालांकि जल संसाधन विभाग लगातार युद्धस्तर पर मरम्मत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है.

इसी बीच शनिवार को पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र खुद कटाव स्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके का बारीकी से निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मंत्री का सख्त तेवर देखने को मिला. मौके पर मौजूद जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता और अधिकारियों से उन्होंने एक-एक बिंदु पर जानकारी ली. कार्य की रफ्तार और गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कुमार शैलेंद्र ने दिये जरूरी निर्देश

मंत्री ने मुख्य अभियंता से कहा कि कटाव रोकने के लिए हर जरूरी संसाधन तुरंत लगाया जाए, पर्याप्त संख्या में जियो बैग डाले जाएं और दो दिनों के भीतर जमीन पर उसका असर दिखाई देना चाहिए. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि दो दिनों में रिजल्ट दीजिए, नहीं तो सस्पेंड कर देंगे. नौकरी तो जाएगी ही, उससे पहले यहां की जनता भी आपको जाने नहीं देगी.

मंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि यदि काम के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक परेशानी आती है तो वे सीधे उनसे संपर्क करें. उन्होंने अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि जरूरत पड़े तो रात 12 बजे भी फोन कीजिए, लेकिन काम किसी भी हाल में नहीं रुकना चाहिए. उन्होंने निर्देश दिया कि तटबंध के दोनों छोर पर मजबूती के साथ सुरक्षा कार्य किया जाए और चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाए, ताकि गंगा का कटाव आगे न बढ़ सके.

गंगा की धारा तटबंध की तरफ मुड़ी

निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा कि गंगा की धारा फिलहाल तटबंध की ओर मुड़ गई है, इसलिए चुनौती जरूर बढ़ी है, लेकिन सरकार पूरी तरह सतर्क है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं और स्थानीय लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.

मंत्री ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता को 200 प्रतिशत आश्वस्त करते हैं कि तटबंध को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले अधिकारी या कर्मी पर सख्त कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें- जंतर-मंतर हिंसा: भड़काऊ कंटेंट परोसने वाले यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स पर दिल्ली पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई, सैकड़ों सोशल मीडिया हैंडल पर कसेगा शिकंजा

आपको बता दें कि 26 जुलाई की रात गंगा के तेज बहाव और कटाव के कारण राघोपुर-काजीकोरैया तटबंध का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया था. इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. तब से जल संसाधन विभाग लगातार जियो बैग, बोल्डर और अन्य तकनीकी उपायों के जरिए तटबंध को सुरक्षित करने और कटाव रोकने के कार्य में जुटा हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

39 minutes ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

1 hour ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

2 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

3 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago