पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सेरामपुर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनसभा से पहले राजनीतिक तनाव देखने को मिला. टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि सभा में शामिल होने के लिए जाते समय उत्तरपाड़ा इलाके में उनकी गाड़ी को रोककर उस पर हमला किया गया और तोड़फोड़ की गई.
कुणाल घोष के मुताबिक, कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रास्ते में रोक लिया और उस पर पत्थर और अंडे फेंकने शुरू कर दिए. उनका आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से गाड़ी की खिड़कियों पर भी वार किया. इस दौरान गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया और उसके कांच के टुकड़े उन्हें भी लगे.
घटना को लेकर कुणाल घोष ने कहा कि वह उस समय ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे थे. उनके मुताबिक, हमले के दौरान उनकी तरफ भी पत्थर फेंके गए और टूटे हुए शीशे के टुकड़े उनके शरीर में जा लगे.
टीएमसी विधायक ने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर ममता बनर्जी की सभा में जाने से रोकने की कोशिश की गई. उन्होंने दावा किया कि मौके पर मौजूद लोग बार-बार उन्हें वापस लौटने और सभा में नहीं जाने के लिए कह रहे थे.
कुणाल घोष ने इस घटना के लिए भाजपा समर्थित लोगों को जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है.
कुणाल घोष ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उनका आरोप है कि घटना के बाद भी हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस की तरफ से प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि मामले को सामने रखने के लिए वह कोलकाता स्थित पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय, भवानी भवन जाएंगे.
टीएमसी नेता ने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाओं से पार्टी के समर्थक पीछे हटने वाले नहीं हैं. उनके मुताबिक, राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने के लिए इस तरह का दबाव बनाया जाना स्वीकार नहीं किया जा सकता.
ममता बनर्जी ने सेरामपुर की सभा के लिए रवाना होने से पहले इस घटना की निंदा की. उन्होंने आरोप लगाया कि हमले के पीछे भाजपा से जुड़े लोग थे और ऐसी घटना को लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार नहीं किया जा सकता.
दूसरी ओर, भाजपा के राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा ने टीएमसी के आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि इस घटना से भाजपा का कोई संबंध नहीं है. राहुल सिन्हा ने दावा किया कि यह मामला टीएमसी के भीतर चल रही गुटबाजी का परिणाम हो सकता है.
यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी की सभा से पहले टीएमसी नेता गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…