Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

West Bengal politics

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने, विधानसभा न जाने और चुनाव में धांधली के आरोप लगाते हुए जनता से माफी मांगी.

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री के खाते से पूर्व मुख्यमंत्री को 30 लाख रुपए ट्रांसफर किए जाने के मामले में ED जांच कर रही है. 'गीत लिखने की फीस' वाले तर्क पर ईडी को शक है.

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया ब्लॉक बैठक और कुणाल घोष पर कथित हमले समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी.

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक कुणाल घोष ने शनिवार को आरोप लगाया कि हुगली जिले के सेरामपुर में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनसभा में शामिल होने जाते समय भाजपा समर्थित बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया और तोड़फोड़ की.

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की शनिवार को हुगली जिले में होने वाली जनसभा से कुछ घंटे पहले पुलिस ने टीएमसी की एक नेता और हुगली जिला परिषद की पूर्व सदस्य तुंपा मेटे को गिरफ्तार कर लिया.

नंदीग्राम उपचुनाव से ठीक पहले TMC प्रत्याशी संचिता प्रधान डे ने सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद नामांकन वापस ले लिया, जिससे टीएमसी बिना प्रत्याशी के रह गई है.

पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC के वरिष्ठ नेता डॉ. आशीष बनर्जी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पार्टी कार्यालय में मिला. शव फंदे से लटका हुआ था, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि कृष्णनगर सर्किट हाउस में ठहरने के दौरान जिला प्रशासन ने उन्हें देर रात कमरा खाली करने के लिए फोन और मैसेज किया.

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की राज्यसभा सांसद और बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है. टीएमसी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मदन मित्रा विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी खेमे में शामिल हो गए हैं.