देश

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में 100 करोड़ का ‘मर्सी चांस’ घोटाला.. INSO ने खोला मोर्चा, दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

रिपोर्ट- विक्रम सिंह


हरियाणा की प्रतिष्ठित कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (KUK) में व्याप्त कथित धांधली, भारी अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं को लेकर इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (INSO) ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ कड़क मोर्चा खोल दिया है. INSO पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर यूनिवर्सिटी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए और सनसनीखेज आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में ‘मर्सी चांस’ के नाम पर लगभग 100 करोड़ रुपये का भारी-भरकम घोटाला अंजाम दिया गया है. छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन की इन कमियों और धांधलियों का खामियाजा लंबे समय से निर्दोष छात्रों को भुगतना पड़ रहा है.

मांगें न मानने पर ठप होगी यूनिवर्सिटी?(KUK Mercy Chance Scam)

इनसो नेताओं ने प्रेस वार्ता के दौरान यूनिवर्सिटी प्रशासन को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए एक सप्ताह का अल्टीमेटम थमा दिया है. पदाधिकारियों ने दो टूक कहा कि यदि तय सीमा के भीतर छात्रों से जुड़ी तमाम समस्याओं और मर्सी चांस में हुई धांधली की जांच कर समाधान नहीं निकाला गया, तो संगठन कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के हजारों छात्रों को एकजुट कर एक बहुत बड़ा और उग्र आंदोलन शुरू करेगा. इनसो ने स्पष्ट किया कि उनकी इस कड़क चेतावनी के बाद अब पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी.

यह भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले सांसद मनीष जायसवाल, झारखंड भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग उठाई

INSO ने 7 दिन का अल्टीमेटम

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए इनसो पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य परिसर का माहौल खराब करना बिल्कुल नहीं है, बल्कि छात्रों के भविष्य और उनके हक से जुड़े गंभीर मुद्दों को अधिकारियों के सामने मजबूती से रखना है.

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस अल्टीमेटम के बाद भी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ढुलमुल रवैया अपनाया और मांगों पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और ज्यादा तेज किया जाएगा जिसकी गूंज पूरे प्रदेश में सुनाई देगी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

32 minutes ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

44 minutes ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

1 hour ago