देश

भूकंप के बाद कच्छ फिर से खड़ा हो गया, अब दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी सेंटर बन रहा है: PM Modi

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार सोमवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने अपने दौरे के क्रम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. भुज में रोड शो करने के बाद पीएम मोदी ने विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया.

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भुज की विकास गाथा को उल्लेखनीय बताया. उन्होंने कहा कि आज शुरू की गई परियोजनाएं बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा, बंदरगाहों और अन्य बुनियादी ढांचे में प्रगति को गति देंगी.

अपने संबोधन में कच्छ के लोगों की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कच्छ के लोग, यहां के लोग आत्मविश्वास से भरे हुए हैं, भले ही अभावों के बीच हों. ये हमेशा मेरे जीवन को दिशा देते रहे हैं. जो पुरानी पीढ़ी के लोग हैं, वे जानते हैं, वर्तमान पीढ़ी को शायद पता नहीं है, आज तो यहां का जीवन बहुत आसान हो गया है, लेकिन तब हालात कुछ और हुआ करते थे.

पानी के लिए सदियों से तरसता कच्छ, मां नर्मदा ने हम पर कृपा की और मेरा सौभाग्य है कि सूखी भूमि पर पानी पहुंचाने के कार्य में निमित्त बनने का मुझे आप सबने अवसर दिया.

जब भूकंप आया तो दुनिया को लगता था कि अब सब खत्म

PM Modi ने कहा कि जब यहां भूकंप आया तो दुनिया को लगता था कि अब सब खत्म, अब कुछ नहीं हो सकता और कच्छ उस भूकंप में मौत की चादर ओढ़कर सोया था. लेकिन, मैंने कभी अपना विश्वास खोया नहीं था. मुझे विश्वास था कि कच्छ इस संकट को परास्त करेगा, मेरा कच्छ खड़ा हो जाएगा और आप सबने बिल्कुल ऐसा ही किया. आज कच्छ व्यापार, कारोबार और टूरिज्म का बड़ा सेंटर है. आने वाले समय में कच्छ की ये भूमिका और बड़ी होने वाली है.

उन्होंने कहा कि एक समय था, जब हम कच्छ का वर्णन करते थे तो हर कोई कहता था, ‘यहां तो रेगिस्तान है, यहां क्या हो रहा है?’ उस समय मैं कह रहा था कि ये रेगिस्तान नहीं है, ये मेरे गुजरात का तोरण है. आज कच्छ दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी सेंटर बन रहा है. ग्रीन हाइड्रोजन एक नए तरह का ईंधन है और आने वाले समय में कारें और बसें इसी पर चलेंगी. आज ग्रीन हाइड्रोजन फैक्ट्री की आधारशिला रखी गई है और इसके पीछे की तकनीक मेड इन इंडिया है.

मारी सरकार का संकल्प है कि हर नागरिक को बिजली मिलनी चाहिए

पीएम मोदी ने हर घर बिजली पहुंचाने को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि हर नागरिक को बिजली मिलनी चाहिए और उनका बिजली बिल शून्य होना चाहिए. इसलिए हमने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है.

गुजरात में कई लोग पहले से ही इस योजना का लाभ उठा रहे हैं. कई विकसित देशों में एक आम बात यह है कि उनके समुद्र ने उनके विकास को सशक्त बनाया है. हमारा बंदरगाह-आधारित विकास विजन संपन्न बंदरगाहों और समुद्री इतिहास की प्राचीन भारतीय विरासत से प्रेरित है.


ये भी पढ़ें: भारत में कैंपस खोलेगी विश्व प्रसिद्ध लिवरपूल यूनिवर्सिटी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में दिया गया ‘लेटर ऑफ इंटेंट’


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा के लीडर हैं राहुल गांधी’, अमेरिका में दिए बयान पर BJP का पलटवार

Rahul Gandhi At Columbia University: कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने भारत को 'आर्थिक आपदा'…

16 minutes ago

Positive Health Awards: मुश्किलों से लड़कर दूसरों के लिए उम्मीद बने 6 लोग, मुंबई में मिला सम्मान

Positive Health Awards: मुंबई में आयोजित 18वें डॉ. बत्रा पॉजिटिव हेल्थ अवॉर्ड्स में छह ऐसे…

39 minutes ago

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी करना वकील को पड़ा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस; 20 जनवरी को होना होगा पेश

CJI Surya Kant Contempt Case: सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले…

42 minutes ago

‘केवल जिम या डाइट से नहीं बनेगी बात…!’ पीएम मोदी ने श्लोक शेयर कर बताया मन को रोगमुक्त रखने का रहस्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चरक संहिता का संस्कृत श्लोक साझा…

48 minutes ago

‘तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था…’, मुंबई में चल रही ग्लोबल समिट पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश; जानें क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने WFE की 65वीं जनरल असेंबली के लिए जारी संदेश में भारतीय…

52 minutes ago