उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महाराजगंज को अवमानना जारी किया नोटिस, 28 मई को हाजिर होने का निर्देश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महाराजगंज को नोटिस जारी कर कोर्ट आदेश का अनुपालन करने या 28मई को हाजिर होने का निर्देश दिया है. इससे पहले कोर्ट ने आदेश की अवहेलना के लिए प्रथमदृष्टया अवमानना मानते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महाराजगंज को अवमानना आरोप निर्मित करने के लिए हाजिर होने का आदेश दिया था.

किंतु श्रवण कुमार गुप्ता बी एस ए ने हलफनामा दाखिल कर बताया कि उनका तबादला कुशीनगर हो चुका है और वे एक दिसंबर 23को ज्वाइन कर चुके हैं. इसलिए आदेश का पालन उनके द्वारा नही किया जा सकता.इसपर कोर्ट ने वर्तमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी की है. याचिका की अगली सुनवाई 28मई को होगी. यह आदेश न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय ने श्रीमती शशिकला की अवमानना याचिका पर दिया है.

कोर्ट ने बी एस ए महाराजगंज के 15अप्रैल 23के आदेश पर रोक लगा दी थी और याची को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बी आर सी लक्ष्मीपुर में हिंदी अध्यापिका के रूप में काम करने देने व वेतन भुगतान का आदेश दिया था. इस आदेश के खिलाफ सरकार ने विशेष अपील दायर की जो खारिज हो गई.फिर भी आदेश का पालन नहीं किया गया.तो यह अवमानना याचिका दायर की गई है.

ये भी पढ़ें: फतेहपुर DM को कोर्ट का निर्देश, सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण क्यों नहीं हटाया?

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

7 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

13 minutes ago

ग्वालियर के बस में पुलिस की छापेमारी, सवारियों के बीच मिले पटाखों के 3 बोरे

ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस से झांसी रोड थाना पुलिस ने देशी…

15 minutes ago

नाना पाटेकर को मिलेगा राजकीय सम्मान, क्या होता है स्टेट ऑनर और कैसे है यह राजकीय शोक से अलग?

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ करने का…

15 minutes ago

Unipolar vs Bipolar Depression: डिप्रेशन के दोनों प्रकार में क्या अंतर? जानें लक्षण और पहचान का तरीका

Unipolar vs Bipolar Depression: यूनिपोलर और बाइपोलर डिप्रेशन में कई लक्षण समान हो सकते हैं,…

16 minutes ago

महिला सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, पुलिस गश्त बढ़ाने और कैब-ऑटो चालकों के सत्यापन के आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस…

26 minutes ago