देश

ऐश्वर्या से लेकर रोहिणी तक, लालू परिवार पर कब-कब लगे हिंसा के आरोप?

Lalu Family Violence History: बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का कुनबा बिखरने के कगार पर पहुंच गया है. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भाई तेजस्वी यादव पर चप्पल फेंकने का आरोप लगाते हुए परिवार से रिश्ता तोड़ते हुए राजनीति से सन्यास ले लिया. उधर लालू प्रसाद यादव की तीन और बेटियां, रागिनी, चंदा और राजलक्ष्मी ने भी लालू प्रसाद यादव का घर छोड़कर अपने-अपने घर निकल गईं. चर्चाएं चल रही हैं कि तीनों बहनों ने बहन रोहिणी के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर ये कदम उठाया है. इसके बाद लालू परिवार बीजेपी और अन्य पार्टियों के निशाने पर है.

यह पहली बार नहीं है कि लालू परिवार पर घर के सदस्यों के साथ हिंसा के आरोप लगे हों. आइये जानते हैं कि लालू परिवार कब-कब मीडिया के लपेटे में आया.

एश्वर्या राय ने लगाये थे गंभीर आरोप

सामाजिक न्याय के मसीहा के रूप में खुद को पेश करने वाले लालू यादव के घर में ही सामंतवाद का नया रूप देखने को मिल रहा है. ऐसा ही एक आरोप उनकी बहू और तेज प्रताप यादव की पत्नी एश्वर्या राय ने लगाई थी.

तेज और एश्वर्या राय की शादी 2018 में हुई थी. एश्वर्या राय भी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे दरोगा प्रसाद राय की पोती और पूर्व मंत्री रहे चंद्रिका राय की बेटी हैं. शादी के कुछ ही समय के बाद एश्वर्या राय तेज प्रताप से अलग होने के लिए तलाक की अर्जी दे दीं. एश्वर्या राय का लालू प्रसाद यादव के घर से रोते हुए निकलना आज भी लोगों के जेहन में है.

तब एश्वर्या राय ने लालू परिपार खास तौर पर राबड़ी देवी पर घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि तेज प्रताप उनसे कहते हैं कि उनकी शादी दबाव में कराई गई थी. उन्हें शराब की लत थी और मारपीट करते थे. मामला कोर्ट पहुंचने के बाद लालू परिवार ने एश्वर्या राय से नाता तोड़ लिया और तेज प्रताप के साथ खड़ा रहा.

तेज प्रताप ने खोल दिया था मोर्चा

दूसरी बार लालू परिवार पर ये आरोप तब लगे जब उन्होंने तेज प्रताप यादव को ना सिर्फ घर-परिवार से ना सिर्फ बेदखल कर दिया, बल्कि पार्टी से भी 6 साल के लिए निकाल दिया.

इसका मुख्य कारण था मई 2025 में तेज प्रताप के द्वारा सोशल मीडिया पर एक अन्य महिला के साथ तस्वीर का वायरल किया जाना. जिसमें लिखा गया था कि उनकी इस महिला के साथ 12 सालों से संबंध हैं. हालांकि पोस्ट के कुछ देर बाद ही डिलीट कर दिया गया और तेज प्रताप यादव ने अपना अकाउंट हैक होना बताया. तबतक बहुत देर हो चुकी थी. लालू परिवार ने तेज प्रताप पर कड़ा एक्शन लिया.

परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव बगावती तेवर अख्तियार कर लिये और खुद की पार्टी बनाकर तेजस्वी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने तेजस्वी यादव के रणनीतिक सलाहकार संजय यादव को जयचंद तक करार दिया.

ये भी पढ़ें- ‘मुझे किसी का भाषण नहीं सुनना…फिलिस्तीनी राज्य के प्रति हमारा विरोध कायम,’ नेतन्याहू ने हमास को निरस्त्र करने की फिर खाई कसम

अब रोहिणी आचार्य के आरोप से बिखरा लालू कुनबा

“चुनाव में हार का किसी को जिम्मेदारी नहीं लेनी है. अगर खुद को चाणक्य कहलवाते हो तो जिम्मेदारी भी तुम्हें लेनी होगी. अगर संजय यादव पर उंगली उठाई जाती है तो आपपर चप्पल चलाया जाता है…. किसी के घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा न हो. मेरे अपमान पर मैं ही नहीं मेरी मां और पिता भी रोए. सास ने सुना तो वो भी फफक पड़ी. मैं राजनीति और परिवार छोड़ रही हूं” ये रोहिणी आचार्य के द्वारा दिया गया बयान है. जो बताता है कि रोहिणी आचार्य के साथ लालू परिवार में क्या किया गया. रोहिणी ने इस दौरान भाई तेजस्वी यादव पर चप्पल मारने का भी आरोप लगाया है.

रोहिणी आचार्य के द्वारा पार्टी और परिवार छोड़े जाने पर भाजपा ने राजद खास तौर पर लालू परिवार को निशाने पर ले लिया. जिसमें कहा कि जिस बेटी ने किडनी देकर अपने बाप की जान बचाई, उसने बेटी की जगह बेटे को चुना. भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने लालू परिवार को महिला विरोधी तक करार दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

जाते-जाते भी रुलाएगा मानसून! अगले 5 घंटों में 14 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का ‘रेड अलर्ट’

Weather Today: IMD ने 21 सितंबर को कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं…

32 minutes ago

Balaji Wafers vs Lays: एक गरीब परिवार से 4 हजार करोड़ के साम्राज्य तक, पेप्सिको जैसे ग्लोबल ब्रांड को चटाई धूल?

गुजरात से शुरू हुआ बालाजी वेफ़र्स आज भारतीय स्नैक्स मार्केट में लेज़ जैसे ग्लोबल ब्रांड…

48 minutes ago

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और शोभन योग का बड़ा संयोग! जानिए सोमवार के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

21 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात 8:02 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

शोभन योग से वृषभ और मिथुन राशि वाले होंगे मालामाल: भोलेनाथ की कृपा से चमकेगी किन राशियों की किस्मत?

21 सितंबर 2026, सोमवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और शोभन योग का प्रभाव कई राशियों के…

1 hour ago

CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय! स्टेशनों पर लगेंगे 20 हजार नए फिल्ट्रेशन सिस्टम, मिलेगा शुद्ध पानी

Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के…

9 hours ago

पुरानी दिल्ली को मिलेगा नया पहचान-चिह्न: चांदनी चौक का टाउन हॉल बनेगा टूरिज्म और कल्चरल हब

दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…

9 hours ago