Fact Check: नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार चुनाव में एनडीए ने बारी बहुमत के साथ लेंडसलाइड विक्ट्री हासिल की, जिसमें एनडीए गठबंधन को 243 में से 202 सीटें मिली. इस बीच तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें तेजस्वी नीतीश कुमार को सबसे अनुभवी और काम करने वाले मुख्यमंत्री है. आइए आपको बताते है वीडियो का पूरा सच.
दरअसल, वायरल वीडियो में तेजस्वी कह रहे हैं, ‘आप इतना तो जानते है कि देश में सबसे कोई अनुभवी मुख्यमंत्री है, तो वो नीतीश कुमार जी हैं और काम तो किया ही है. एसे कोई इंकार नहीं सकता’.
इस वीडियो को एक सोशल मीडिया यूजर ने 11 नवंबर को शेयर किया था. शेयर करते वक्त उसने लिखा, ‘मित्रों अब तो तेजस्वी यादव जी भी मान रहे हैं देश में अगर कोई सबसे अनुभवी और काम करने वाला मुख्यमंत्री है, तो वह हैं श्री नीतीश कुमार जी.’
अब इस वीडियो को कई अन्य यूजर्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसी संदर्भ में शेयर कर रहे हैं.
वायरल वीडियो पर पर हमारी फैक्ट चेक टीम ने जांच शुरू की तो कुछ और भी बातें सामने आई. टीम ने पहले वीडियो को ध्यान से देखा, तो पाया कि उसमें तेजस्वी के पीछे ललन सिंह भी मौजूद हैं. लेकिन हाल ही में हुए इस चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ गठबंधन में लड़ रही है, जिससे इस बात पर संदेह होता है कि यह वीडियो पुराना हो सकता है.
इसके बाद तेजस्वी के बयान के आधार पर हमने सर्च किया तो हमे @TheNewIndian नाम का एक यूट्यूब चैनल मिला. इस चैनल पर यही वीडियो 9 अगस्त, 2022 को अपलोड किया गया था, जिसमें तेजस्वी यही बात करते हुए दिख रहे हैं.
साथ ही जांच में हमें कई मीडिया रिपोर्ट भी मिले, जिसके अनुसार वीडियो 2022 का है, जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर एनडीए से बाहर हो गए थे और महागठबंधन में शामिल हो गए थे. इसके बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश को गठबंधन का नेता और राज्य का मुख्यमंत्री घोषित किया था.
इन तथ्यों से यह बात साफ है कि तेजस्वी यादव द्वारा दिया ये ब्यान 3 साल पूराना है और इसका 2025 के बिहार चुनाव से कोई लेना देना नहीं है.
ये भी पढ़ें: Fact Check: ‘हमें हराने के लिए कोई माई का लाल…’ जानें खेसारी के वायरल वीडियो का सच
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…