देश

UP News: नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर भगाने के मामले में दो गिरफ्तार, धर्म छुपाकर की थी दोस्ती, कराने वाला था धर्मपरिवर्तन

आशीष शिवहरे

Love Jihad Case: उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण से लेकर लव जिहाद के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. लव जिहाद का ताजा मामला यूपी के जालौन जिले से सामने आया है. आर्यन नाम का युवक नाबालिग लड़की को उसके घर से भगा ले जाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन इसकी जानकारी परिजनों को मिल गई. इसके बाद परिजनों ने लड़के को पकड़कर जमकर पीटा, फिर पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने आर्यन के साथ ही उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

मामला जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है. जानकारी सामने आ रही है कि, गुरुवार की देर शाम को मध्य प्रदेश के ग्वालियर इलाके के रहने वाले आर्यन नाम के मुस्लिम युवक, जिसका नाम आर्यन खान है, ने नाबालिग लड़की से फोन के जरिए सम्पर्क साधा और उसे भगाने के लिए जालौन स्थित उसके घर पर आ गया. इसकी सूचना परिजनों को लग गई. इस पर मौके पर परिजनों और पड़ोस के लोगों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और फिर जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

ये भी पढ़ें- UP Politics: यह ‘बिजली’ सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों को उनके क्षेत्रों में सिखाएगी सबक”, बिजली कटौती पर शिवपाल का योगी सरकार पर हमला, जनता के दर्द पर लगाया मरहम

बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले आर्यन ने अपना धर्म छुपाते हुए लड़की से सम्पर्क साधा था और लड़की को शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराना चाहता था. नाबालिग लड़की के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि ग्वालियर के रहने वाले आर्यन ने उनकी बेटी को फोन पर बहला-फुसलाकर उसे शादी का झांसा दिया था. इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी नाराजगी जताई है. इस मामले में पुलिस ने आर्यन के साथ ही उसके एक साथी पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों को जेल भेज दिया है.

इस मामले में जानकारी सामने आ रही है कि लड़की ग्वालियर में पढ़ती थी और उसी दौरान आर्यन ने अपना धर्म छुपाते हुए उससे सम्पर्क किया था. इसके बाद जब वह छुट्टियों में घर आई तो वह उसे भगाने का प्लान बनाने लगा, जिसके बारे में परिजनों को पता चल गया और वह पकड़ा गया. इस मामले में धर्मपरिवर्तन की भी आशंका जताई जा रही है.

सीओ कोंच राम सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की के बहला कर उसे भगाने के लिए दो लोग ग्वालियर से जालौन आए थे. आर्यन खान के साथ ही उसके एक साथी को भी पकड़ लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वृषभ राशि आज का राशिफल: काम में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे, यात्रा और आर्थिक लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…

60 minutes ago

कर्क राशि आज का राशिफल: काम में बदलाव की चाह बढ़ेगी, गुस्से और जिद से बिगड़ सकती है बात

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाज में बदलाव और…

1 hour ago

सिंह राशि आज का राशिफल: घर-परिवार में विवाद से बचें, काम में लापरवाही पड़ेगी भारी

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा.…

1 hour ago