देश

UP Politics: यह ‘बिजली’ सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों को उनके क्षेत्रों में सिखाएगी सबक”, बिजली कटौती पर शिवपाल का योगी सरकार पर हमला, जनता के दर्द पर लगाया मरहम

UP Politics: उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर जनता को बिजली लगातार इस भीषण गर्मी में झटके दे रही है, बिजली को लेकर प्रदेश में राजनीति भी गरमा गई है. जहां एक ओर पावर कट से अधिकारी परेशान हैं तो वहीं अधिकारियों के पीछे डंडा लेकर सीएम योगी खड़े हैं. दूसरी ओर विपक्ष सरकार को इस मुद्दे पर घेर कर जनता से सहानुभूति बटोरने का काम कर रहा है. लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर वोटर्स के दिल में जगह बनाने का प्रयास कर रहा है.

योगी सरकार पर बिजली को लेकर ताजा हमला सपा सरकार के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि, “यह ‘ बिजली’ आने वाले समय में सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों को उनके क्षेत्रों में सबक सिखाने का काम करेगी.” इसी के साथ आगे लिखा है कि, “जनता ‘ मंहगी बिजली’ और ‘ बिजली आपूर्ति’ के नाम पर अब और शोषण नहीं झेलेगी.” इस तरह से उन्होंने सीधे भाजपा सरकार को आने वाले चुनाव में जनता द्वारा सबक सिखाने का दावा किया है. इसी के साथ उन्होंने पावर कट से परेशान जनता के जख्मों पर मरहम लगाने का भी काम किया है. तो दूसरी ओर योगी सरकार पावर कट की समस्या से बचने के लिए ऊर्जा मंत्री से लेकर अधिकारियों को भी निर्देश दे चुकी है.

 

ये भी पढ़ें- UP News: बिजली कटौती पर भड़के सीएम योगी, अधिकारियों को लगाई फटकार, बोले- “बाधित न हो आपूर्ति

बता दें कि यूपी की राजधानी लखनऊ के बाहरी इलाकों में पिछले 36 घंटे के दौरान पावर कट की समस्या और भी गहरा गई है. जहां एक ओर राजधानी में जरा-जरा देर में बिजली कट हो रही है तो वहीं प्रदेश के तमाम जिलों में तो और भी बुरा हाल है. गांव क्षेत्रों में तो लोग पावर कट से और भी परेशान हैं. यहां तो आलम ये है कि ट्रांसफर फूंकने या खराब होने के बाद कोई शिकायत भी सुनने वाला नहीं है. ऐसे में ये भीषण गर्मा काटना हर किसी के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है तो वहीं सत्ता पक्ष के लिए भी ये स्थिति किसी बड़े संकट से कम नहीं है. क्योंकि इस समस्या को लेकर सपा की ओर से लगातार योगी सरकार पर हमले बोले जा रहे हैं और इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बयानबाजी की जा रही है. तो वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस संकट से बचने के लिए आदेश जारी किया है कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बिजली की भी खरीद की जाए, लेकिन सप्लाई बाधित न हो.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

4 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

6 hours ago