LPG Cylinder Price Today: नए महीने की पहली तारीख यानी 1 अगस्त को आम जनता और खासकर रेस्टोरेंट और होटल चला रहे बिजनेसमैन भाइयों के लिए एकदम टनाटन खबर निकलकर सामने आ रही है. दर्सल सरकारी तेल कंपनियों ने महीने की शुरुआत में ही महंगाई के मोर्चे पर राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में तगड़ी कटौती कर दी है.
बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में दिल्ली में पूरे 202 रुपये की कटौती की गई है, वहीं कोलकाता में तो सीधे 209 रुपये का डिस्काउंट मिल गया है. हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है और उसके रेट जस के तस बने हुए हैं.
कमर्शियल सिलेंडर सस्ता होने का सीधा और तगड़ा फायदा होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा चलाने वाले भाइयों और सड़क किनारे चाय-समोसे की थड़ी लगाने वाले छोटे कारोबारियों को मिलने वाला है. पिछले कुछ समय से महंगाई की मार झेल रहे इन दुकानदारों की जेब पर अब दबाव थोड़ा कम (LPG Price cut Today) होगा.
हालांकि, घर की रसोई संभालने वाले आम उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे घर का बजट तो पुराना ही रहेगा, लेकिन बाहर का खाना-पीना थोड़ा सस्ता होने की उम्मीद ज़रूर बंध गई है.
कटौती (LPG Price cut Today) के बाद अब देश के बड़े शहरों में 19 किलो वाला ‘हलवाई सिलेंडर’ किस रेट में मिलेगा, जरा उसकी पूरी लिस्ट देख लो:
दिल्ली: दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट सीधे 202 रुपये घटकर अब ₹2,728 रुपये (पहले ₹2,930) हो गया है.
पटना: बिहार की राजधानी पटना में 209 रुपये की भारी राहत के बाद यह सिलेंडर अब ₹3,018 रुपये (पहले ₹3,227) का मिलेगा.
लखनऊ: नवाबों के शहर लखनऊ में अब कमर्शियल सिलेंडर के लिए ग्राहकों को ₹2,860.50 रुपये (पहले ₹3,052.50) चुकाने होंगे.
कोलकाता: कोलकाता में भी 209 रुपये की कटौती के बाद व्यापारियों को बड़ा फायदा मिला है.
ये भी पढ़ें: पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर! PM मोदी ने अरुणाचल और नागालैंड के सांसदों से ली रिपोर्ट, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश
पाठकों को बता दें कि इस बार घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी उपभोक्ताओं को पहले की तरह ही उन्हीं दरों पर सिलेंडर मिलेगा. ज्ञात रहे दिल्ली में घरेलू रसोई गैस LPG सिलेंडर 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में मिल रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…