Amazon Freedom Sale 2026
Amazon Freedom Sale 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, AC या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon India मानसून सीजन के दौरान अपनी Freedom Sale शुरू करने जा रहा है. कंपनी के मुताबिक, यह सेल 7 अगस्त से शुरू होगी, जिसमें ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल एक्सेसरीज और होम अप्लायंसेज पर आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे. कई प्रोडक्ट्स पर 80 प्रतिशत तक की छूट का दावा किया गया है.
Amazon ने सेल के लिए एक डेडिकेटेड पेज भी लाइव कर दिया है, जहां ऑफर्स की शुरुआती जानकारी साझा की गई है. कंपनी के अनुसार, HDFC Bank के चुनिंदा कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा आने वाले दिनों में अलग-अलग कैटेगरी की डील्स और ऑफर्स का भी खुलासा किया जाएगा.
Freedom Sale के दौरान स्मार्टफोन खरीदारों के लिए कई शानदार डील्स देखने को मिलेंगी. सेल में Samsung, Realme, Redmi, Vivo समेत कई लोकप्रिय ब्रांड्स के स्मार्टफोन कम कीमत पर उपलब्ध होंगे. फिलहाल कंपनी ने सभी ऑफर्स की जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि सेल शुरू होने से पहले डील्स का पूरा खुलासा किया जाएगा.
सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि मोबाइल एक्सेसरीज पर भी ग्राहकों को अच्छे ऑफर्स मिलेंगे. सेल के दौरान TWS ईयरबड्स, नेकबैंड, पावर बैंक, मोबाइल चार्जर और अन्य एक्सेसरीज रियायती कीमतों पर खरीदने का मौका मिलेगा. हालांकि, इन प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले अधिकतम डिस्काउंट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता, जानिए हर महीने जेब में आएंगे कितने ज्यादा रुपये
Amazon Freedom Sale में होम अप्लायंसेज कैटेगरी पर भी खास फोकस रहेगा. ग्राहक एयर कंडीशनर (AC), रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, स्मार्ट टीवी और अन्य घरेलू उपकरणों को कम कीमत में खरीद सकेंगे. कंपनी का कहना है कि इस कैटेगरी में 80 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिल सकता है. अगर आप लंबे समय से किसी बड़े इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की खरीदारी का इंतजार कर रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए बचत का अच्छा मौका साबित हो सकती है.
भारत एक्सप्रेस
दिल्ली में आयोजित Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific (ARIN-AP) की 11वीं वार्षिक आम बैठक 30…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…
Google AI Chips: दुनिया में चल रही एआई की अंधी रेस में अब गूगल ने…
2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…
लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…