देश

L&T के चेयरमैन का विवादित बयान, कहा- ‘पत्नी को घूरने से बेहतर है ऑफिस आकर काम करो’

हाल ही में एक वायरल वीडियो में  Larsen & Toubro (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन (SN Subrahmanyan) ने कर्मचारियों से सप्ताह में 90 घंटे काम करने की अपील की जिसमें रविवार को भी उन्होने शामिल किया. उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है और निजी क्षेत्र में कामकाजी संतुलन पर बहस को फिर से हवा दी है.

“रविवार को भी काम करो, अगर मैं कर सकता हूँ तो आप भी कर सकते हैं”

एक कर्मचारी संवाद सत्र में सुब्रह्मण्यन ने कर्मचारियों से यह सवाल किया कि वे घर पर बैठकर क्या करते हैं. उन्होंने मजाक में कहा, “आप कितनी देर अपनी पत्नी को घूर सकते हो? आओ ऑफिस आओ और काम करो.” इसके बाद उन्होंने यह भी कहा, “अगर मैं आपको रविवार को काम पर लगा सकूं, तो मुझे खुशी होगी. क्योंकि मैं भी रविवार को काम करता हूं.”


सुब्रह्मण्यन के इस बयान ने ऑनलाइन आलोचनाओं का सामना किया, जिनमें से एक यूजर ने कहा, “कर्मचारी स्क्रीन को घूरते हैं, और मोटे मैनजर्स क्या करते हैं?” जबकि दूसरे ने इसे दोमुंही राजनीति करार दिया और कहा, “यह वही व्यक्ति है जो अपने काम का बोझ जूनियर कर्मचारियों पर डालता है और खुद घर जा कर अपनी पत्नी को घूरता है.”

निजी क्षेत्र में कामकाजी संतुलन का मुद्दा

सुब्रह्मण्यन के बयान ने भारत के निजी क्षेत्र में कामकाजी संतुलन (Work-Life Balance) पर एक महत्वपूर्ण बहस को जन्म दिया है. कई आलोचकों ने इसे “दासता” का समर्थन करने वाला कदम बताया. एक टिप्पणी में यह कहा गया, ” L&T स्नातकों को कम तनख्वाह पर भर्ती करता है, उन्हें 6.5 दिन काम करने के लिए मजबूर करता है और केवल सात आकस्मिक छुट्टियां देता है. हैरान नहीं हूँ कि 90% लोग तीन साल में नौकरी छोड़ देते हैं.”

Infosys के संस्थापक नारायण मूर्ति का बयान

यह टिप्पणी इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति (Infosys founder Narayana Murthy) के हालिया 70 घंटे के कार्य सप्ताह के बयान से भी जोड़कर देखी गई, जिसने भारतीय कर्मचारियों को अधिक मेहनत और बलिदान के लिए प्रेरित किया था.

मूर्ति का कहना था कि भारत की प्रगति इस बात पर निर्भर करती है कि भारतीय अपने काम में कितनी मेहनत करते हैं और क्या वे अपनी निजी जिंदगी को काम के लिए समर्पित करते हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 घंटे के कार्य सप्ताह का उदाहरण दिया और कहा कि भारतीयों को इसी मानसिकता को अपनाना चाहिए.

Swiggy के CEO रोहित कपूर का बयान

एक ओर लार्सन एंड टुब्रो के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन और नारायण मूर्ति जैसे उद्योगपति कामकाजी बलिदान का समर्थन करते हैं,  तो वहीं दूसरी ओर स्विगी के सीईओ रोहित कपूर (Rohit Kapoor, CEO of Swiggy) ने “हसल कल्चर” के खिलाफ खड़ा हो कर एक अलग राय प्रस्तुत की है.

एक वायरल इंस्टाग्राम वीडियो में कपूर ने देर रात काम करने की आदतों की आलोचना की. उन्होंने कहा, “जो लोग रात के 3 बजे तक काम करने का दावा करते हैं, वे यह नहीं बताते कि वे ऑफिस में 1 बजे आते हैं.” कपूर ने कर्मचारियों से स्वास्थ्य, परिवार और रिश्तों को प्राथमिकता देने की अपील की जो उनके व्यावहारिक दृष्टिकोण को लेकर सोशल मीडिया पर सराहा गया.

कामकाजी जीवन के संतुलन पर विचार

भारत में कार्य संस्कृति पर इस तरह के बहसों ने यह स्पष्ट किया है कि कामकाजी जीवन का संतुलन एक विवादित मुद्दा है. जहां एक ओर कुछ CEO इसे राष्ट्रीय विकास के लिए जरूरी मानते हैं, वहीं दूसरी ओर कई लोग इस तरह के विचारों को श्रम और जीवन में असंतुलन के रूप में देखते हैं.

इस बहस ने न केवल कर्मचारियों के कामकाजी घंटों पर सवाल उठाया है, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया है कि कार्य जीवन के साथ व्यक्तिगत जीवन को भी सम्मानित किया जाए.


इसे भी पढ़ें- पहली बार ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी दर 5% से कम, शहरी इलाकों से बेहतर प्रदर्शन: SBI Research


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago