Neena Gupta Abused Pritish Nandy
Neena Gupta Abused Pritish Nandy: मशहूर पत्रकार और फिल्म निर्माता प्रीतीश नंदी का 8 जनवरी 2025 को 73 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके करीबी दोस्तों को गहरा सदमा दिया है. अनुपम खेर से लेकर अनिल कपूर तक कई बॉलीवुड सितारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी. हालांकि, इस दुखद घटना के बीच एक्ट्रेस नीना गुप्ता का एक कमेंट सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गया है.
दरअसल, फिल्म निर्माता प्रीतीश नंदी के निधन पर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “मेरे सबसे प्यारे और करीबी दोस्तों में से एक प्रीतीश नंदी के निधन से मुझे गहरा दुख और सदमा पहुंचा है. वह अद्भुत कवि, लेखक, फिल्म निर्माता और एक साहसी संपादक/पत्रकार थे! वह मेरे मुंबई में शुरुआती दिनों में मेरे लिए एक मजबूत सहारा थे. हम दोनों में कई समानताएँ थीं, और वह उन निडर व्यक्तियों में से एक थे, जिनसे मैंने कभी मुलाकात की.”
अनुपम खेर ने आगे लिखा, “मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा. हाल ही में हम अधिक नहीं मिले, लेकिन एक समय ऐसा था जब हम कभी अलग नहीं होते थे. वह दोस्ती की सच्ची परिभाषा थे. मैं उन्हें और हमारे साथ बिताए गए समय को हमेशा याद करूंगा, मेरे दोस्त.”
इस पोस्ट पर नीना गुप्ता का कमेंट लोगों को चौंका गया.नीना गुप्ता ने प्रीतीश नंदी के निधन पर अनुपम खेर के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए गुस्से में लिखा, “क्या आप जानते हैं कि उसने मेरे साथ क्या किया था? उसने मेरी बेटी मसाबा का बर्थ सर्टिफिकेट चुराया और उसे सार्वजनिक कर दिया था, तो RIP नहीं, तुम समझे, और मेरे पास इसका सबूत भी है.” इस कमेंट के बाद उन्होंने प्रीतीश नंदी को गालियां भी दीं. बाद में यह कमेंट डिलीट कर दिया गया, लेकिन इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए
जैसा की सब जानते हैं कि प्रीतीश नंदी और नीना गुप्ता के रिश्ते हमेशा ही विवादों में रहे हैं. नीना ने कई बार प्रीतीश पर अपनी नाराजगी जताई है, और इसके पीछे एक बड़ी वजह है—उनकी बेटी मसाबा गुप्ता और नीना की प्रेग्नेंसी. नीना का आरोप था कि प्रीतीश नंदी ने उनकी बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट चुराकर उसकी पहचान को सार्वजनिक किया.
एक पुराने इंटरव्यू में नीना ने बताया था कि प्रीतीश ने रजिस्ट्रार ऑफिस से मसाबा का बर्थ सर्टिफिकेट चुराया था. उस समय प्रीतीश पत्रकार थे, और नीना अपनी बुआ के साथ रहती थीं. उन्होंने बर्थ सर्टिफिकेट के लिए जरूरी दस्तावेज सबमिट किए थे, और उन्हें कहा गया था कि एक हफ्ते बाद आकर सर्टिफिकेट ले लें. जब उनकी बुआ एक हफ्ते बाद गईं, तो उन्हें बताया गया कि सर्टिफिकेट कोई रिश्तेदार ले गया. बाद में पता चला कि प्रीतीश ने किसी को भेजकर सर्टिफिकेट ले लिया था और इसके बाद इस मुद्दे पर एक आर्टिकल भी लिखा.
-भारत एक्सप्रेस
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…
Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…
LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…
रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…
1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…