देश

लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के वक्त प्लेन के पहियों से निकलने लगी चिंगारी

Lucknow Airport Flight Incident: रविवार (15 जून, 2025) की सुबह लखनऊ चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा होने से बाल-बाल बचा. सऊदी अरब के जेद्दा से आई सऊदिया एयरलाइंस की फ्लाइट SV 3112 की लखनऊ में लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई. विमान में करीब 250 हज यात्री और क्रू मेंबर्स मौजूद थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं.

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट SV 3112 रविवार सुबह करीब 6:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी थी. लैंडिंग के कुछ देर बाद जब विमान टैक्सी वे पर जा रहा था, तभी उसके एक पहिए से अचानक चिंगारी और धुआं निकलता दिखाई दिया. पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए विमान को वहीं रोक दिया.

20 मिनट में काबू पाया गया

एयरपोर्ट की फायर ब्रिगेड टीम को तुरंत अलर्ट किया गया. फायर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 20 मिनट में हालात पर पूरी तरह काबू पा लिया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में रिसाव के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई.

अधिकारियों का कहना है कि यदि यह खराबी टेकऑफ के दौरान सामने आती, तो स्थिति बहुत गंभीर हो सकती थी. पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट की इमरजेंसी टीम की तत्परता ने एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया.

सऊदिया एयरलाइंस का बयान

घटना के बाद विमान में सवार सभी 250 हज यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. एयरपोर्ट प्रशासन ने उनकी सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए. कुछ यात्रियों में इस दौरान घबराहट जरूर देखने को मिली, लेकिन जल्द ही उन्हें शांत किया गया और पूरी स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया. एयरलाइंस ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए घटना की पुष्टि की और बताया कि तकनीकी खामी की वजह से यह स्थिति बनी थी.

ये भी पढ़ें: गुजरात में आज पूर्व CM विजय रूपाणी का होगा अंतिम संस्कार, अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता देंगे श्रद्धांजलि

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

2 hours ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

2 hours ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

3 hours ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

3 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

3 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

4 hours ago