फोटो-सोशल मीडिया
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के काकोरी के हाता हजरत साहब इलाके में मंगलवार देर रात एक दो मंजिला इमारत में सिलेंडर फटने से पूरा इलाका दहल गया. बताया जा रहा है कि घर में पहले आग लगी और इसके बाद सिलिंडर फट गया. हादसे में दंपती समेत पांच लोगों की मौत हो गई. इस घटना में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं. तो वहीं चार लोग गम्भीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है. तो वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया. रेस्क्यू टीम ने आग में झुलसे चार लोगों को रेस्क्यू कर ट्रामा में भर्ती कराया, जिनकी हालत गम्भीर बताई जा रही है.
बता दें कि आग और सिलिंडरों में धमाकों की घटना इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक इस आवाज को सुना गया तो वहीं कमरे की छत व दीवारें ढह गईं. तो वहीं गांव के लोग घरों से निकले तो मुशीर का घर लपटों से घिरा देख सन्न रह गए और फिर सैकड़ों लोग आवाज की ओर भागे. ग्रामीणों ने बताया कि मुशीर जरदोजी का काम करते थे. कमरे में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और कमरे में रखे दो सिलिंडर भी तेज धमाकों के साथ फट गए. धमाके इतनी तेज थे घर की छत तक उड़ गई. रात के वक्त घर में सो रहे लोग धमाके से जाग गए और कुछ ही देर में मुशीर के घर के बाहर भीड़ जुट गई. धमाके से मुशीर के मकान का काफी हिस्सा गिर चुका था और गृहस्थी राख हो चुकी थी. लपटों से घिरे घर में फंसे लोगों की चीखपुकार सुन ग्रामीण मदद के लिए दौड़ें. इसी बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. घायलों को किसी तरह बाहर निकाला गया.
ये भी पढ़ें-Kanpur News: 80 लाख खर्च कर युवक बना सुंदर युवती, लेकिन प्रेमी ने कर दिया शादी से इंकार…फिर इस तरह लिया बदला
घटना को लेकर सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि गैस सिलिंडरों के परखचे उड़ गए और गृहस्थी जलकर राख हो चुकी है. ऐसी आशंका है कि आग या तो शार्ट-सर्किट के चलते लगी थी या गैस सिलिंडर में लीकेज से हादसा हुआ. हादसे की असल वजह जांच के बाद ही पता चल सकेगी. उन्होंने बताया कि, मुशीर के घर में जिस वक्त घटना हुई उस वक्त घर में आठ लोग मौजूद थे अनम, इंशा, लकब, मुशीर, हुस्ना बानो, राइया, हुमा और हिबा एक ही कमरे में मौजूद थे. तो वहीं अजमत दूसरे कमरे में थे. धमाके की आवाज सुन वह कमरे में फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए पहुंचे तो वह भी झुलस गए. गांव वालों ने बताया कि मुशीर ही मकान में उसके भाई रहते है. मुशीर पहले तल पर बने कमरे में रहते थे. दो दिन पहले बहनोई भी अपने परिवार के साथ आए थे. प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की पुष्टि हुई है. आग की चपेट में आने से सिलेंडर फटा है.
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हाता हजरत साहब निवासी मुशीर अली (50) जरदोजी का काम करते हैं. मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे उनके मकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई. आग लगने के कुछ ही मिनट बाद सिलेंडर में तेज धमाका हुआ, जब तक मकान के भीतर के लोग बाहर निकल पाते तब तक आग पूरे मकान में फैल गई. पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया कि, आग में परिवार के नौ लोग जल गए. इन लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां मुशीर (50 वर्ष), उनकी पत्नी हुस्ना बानो (45), उनकी भतीजी राइया (5) और भांजियों हिबा (2) तथा हुमा (3) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. तो दूसरी ओर घायल हुए चार अन्य लोगों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है जहां इनकी हालत गंभीर बतायी जाती है. घायलों में इशा (17), लकाब (21), अमजद (34) और अनम (18) हैं. उन्होंने बताया कि, स्थानीय पुलिस बल व दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…
UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…
Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…
CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…
Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…
उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…