देश

‘सुहागरात में हो गई थी बात’, बहन दिव्या की हत्या पर प्रज्ञा मिश्रा ने किया खुलासा

 Divya Mishra Murder Case: लखनऊ में एसबीआई बैंक के फील्ड ऑफिसर द्वारा पत्नी दिव्या मिश्रा और अपनी बहन की हत्या के बाद मामले से जुड़े कई चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं. मृतका दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी बहन की जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं का जिक्र किया है. प्रज्ञा के मुताबिक, शादी की पहली रात ही दिव्या के पति ने घर के खर्च को लेकर एक शर्त रखी थी कि दोनों पति-पत्नी घर का खर्च आधा-आधा उठाएंगे. दिव्या ने इस शर्त को स्वीकार कर लिया था.

सुहागरात में ही हो गई थी खर्च आधे- आधे करने की बात

प्रज्ञा ने अपने पोस्ट में दावा किया कि शादी की सुहागरात पर हत्यारे ने घर के खर्चों की एक लिस्ट बनाई थी और आधा खर्च उठाने की शर्त रखी थी. जिसे दिव्या ने सहर्ष स्वीकार किया था. एक साल से दिव्या ने खर्च देना बंद कर दिया था.  दिव्या पिछले करीब एक साल से घर के खर्च में अपना हिस्सा देना बंद कर चुकी थी. उनका कहना है कि दिव्या अपने पति से अलग होना चाहती थी और दोनों के बीच रिश्ते लगातार खराब हो रहे थे. प्रज्ञा के मुताबिक, दिव्या ने उन्हें बताया था कि उसका पति उसके साथ कथित तौर पर क्रूर व्यवहार करता था.

खराब टमाटर को लेकर भी मारपीट का दावा

दिव्या की बहन ने पति के व्यवहार को लेकर एक घटना का जिक्र भी किया. उनके मुताबिक, दिव्या ने बताया था कि ब्लिंकिट से मंगाए गए टमाटर में कोई टमाटर खराब निकलने पर भी पति उसे जिम्मेदार ठहराकर मारता था. प्रज्ञा ने दावा किया कि दिव्या ने पति और उसकी बहन पर अपनी मां के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया था.प्रज्ञा के अनुसार, दिव्या अपने पति से अलग होना चाहती थी और इस सिलसिले में फैमिली कोर्ट में काउंसलिंग भी चल रही थी. उन्होंने दावा किया कि काउंसलिंग के दौरान भी दिव्या के पति की काउंसलर से झड़प हुई थी. प्रज्ञा ने कहा कि दिव्या ने उन्हें बताया था कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव और कथित प्रताड़ना झेल रही थी.

यह भी पढ़ें: खोजनी थी नौकरी, खोज रहे प्यार: Gen Z का नया डेटिंग जुगाड़ बना Linkdin; क्या कहते हैं आंकड़े?

बहन ने कहा- दिव्या को उम्मीद थी कि सब ठीक हो जाएगा

प्रज्ञा के मुताबिक, तमाम परेशानियों के बावजूद दिव्या के मन में रिश्ते को बचाने की उम्मीद थी. वह तीज का व्रत रखने वाली थी और उसने पति के नाम का टैटू भी नहीं हटवाया था. प्रज्ञा का कहना है कि दिव्या भीतर से चाहती थी कि हालात सुधर जाएं और उसका पति बदल जाए.

तीन रिवॉल्वर कहां से आईं? ऑटो वाले की भूमिका पर भी उठाया सवाल

प्रज्ञा ने यह भी दावा किया कि आरोपी पहले दिव्या का पीछा कर चुका था. उन्होंने पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य पहलुओं को गंभीरता से देखने की मांग की है. दिव्या मिश्रा की बहन प्रज्ञा मिश्रा ने हत्याकांड की जांच को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका दावा है कि घटनास्थल के पास मिले सीसीटीवी फुटेज में वारदात के दौरान बैंक कर्मचारियों को भागते हुए देखा जा सकता है, जबकि आरोपी गोलीबारी करता नजर आ रहा है. प्रज्ञा ने सवाल किया कि बैंक में काम करने वाले आरोपी के पास एक साथ तीन रिवॉल्वर कहां से आईं और उसे ये हथियार किसने उपलब्ध कराए. उन्होंने यह भी जानना चाहा कि आखिर आरोपी को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए किसने उकसाया.

प्रज्ञा ने आरोपी के आने-जाने के तरीके पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि आरोपी खुद कार नहीं चला सकता था, ऐसे में उसके कार से आने और जाने की बात उन्हें संदिग्ध लगती है। प्रज्ञा के मुताबिक, आरोपी ऑटो से घटनास्थल तक पहुंचा और उसी से वापस गया. उन्होंने आशंका जताई कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल हो सकता है प्रज्ञा ने पुलिस से ऑटो चालक की पहचान करने और उसके बयान समेत इस पहलू की गहनता से जांच करने की मांग की है।

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

12 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

19 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

26 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

43 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

47 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago