Made in India 4G: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि भारत में पूरी तरह से तैयार किया गया मेड-इन-इंडिया 4G स्टैक अब निर्यात के लिए तैयार है. इस मौके पर उन्होंने इसे देश की बढ़ती तकनीकी ताकत और आत्मनिर्भर भारत के विजन की मजबूत झलक बताया.
दिल्ली के यशोभूमि में शुरू हुए इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के उद्घाटन सत्र में पीएम मोदी ने कहा कि बीते दस सालों में भारत ने टेलीकॉम सेक्टर में लंबी छलांग लगाई है. जिस देश को कभी 2G नेटवर्क की दिक्कत झेलनी पड़ती थी, आज वहां 5G कनेक्टिविटी लगभग हर जिले तक पहुंच चुकी है.
उन्होंने कहा, “भारत बहुत आगे बढ़ चुका है. आज हर कोने में 5G कवरेज है. आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर हमारी डिजिटल ग्रोथ की रीढ़ बन चुका है.”
पीएम मोदी ने बताया कि नया 4G स्टैक तेज इंटरनेट, ज्यादा भरोसेमंद सेवाएं और निर्बाध कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा. उन्होंने इस उपलब्धि को दुनिया के सामने भारत की तकनीकी क्षमता का सबूत बताया.
उन्होंने कहा कि देशभर में एक लाख टेलीकॉम टावर लगाने की उपलब्धि ने दुनिया का ध्यान भारत की ओर खींचा है. वहीं मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है.
उन्होंने इस सफलता का श्रेय स्टार्टअप्स, इनोवेशन और युवाओं की ऊर्जा को दिया.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, चिराग पासवान ने जताया आभार
पीएम मोदी ने डिजिटल इनोवेशन स्क्वेयर और टेलीकॉम टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट फंड जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार नई सोच और स्टार्टअप्स को जरूरी फंडिंग व सहयोग उपलब्ध करा रही है.
पीएम मोदी ने बताया कि आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस एशिया का सबसे बड़ा डिजिटल टेक्नोलॉजी फोरम बन चुका है, जहां भारत की प्रतिभा और इनोवेशन पूरी दुनिया के सामने पेश किए जा रहे हैं.
अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की डिजिटल यात्रा को और मजबूत बनाने के लिए आधुनिक कानूनी ढांचा तैयार किया जा रहा है, ताकि देश तेज़ी से बदलती तकनीकी दुनिया में हमेशा अग्रणी बना रहे. उन्होंने इस सफलता का श्रेय भारतीय युवाओं और जनता की टैक्स-बचत सोच को भी दिया, जिसने डिजिटल और टेलीकॉम सेक्टर को नई ऊंचाई दी है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…
कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…
Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…
उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…