देश

मालवा में काले हिरण और नीलगाय पकड़ने का अनोखा अभियान शुरू, हेलिकॉप्टर से हांका लगाया जाएगा, विदेश से बुलाई टीम

मध्य प्रदेश के मालवा इलाके में किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे काले हिरण और नीलगाय अब सरकार के निशाने पर हैं. इन जानवरों को पकड़ने के लिए वन विभाग ने एक बड़ा और अनोखा अभियान शुरू किया है. इस काम में मदद के लिए दक्षिण अफ्रीका से विशेषज्ञों की 15 सदस्यीय टीम 15 अक्टूबर को भोपाल पहुंचेगी और शाजापुर जिले के कालापीपल से अभियान की शुरुआत करेगी.

क्या है पूरा मामला?

इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए वन विभाग ने रॉबिन्सन हेलिकॉप्टर किराए पर लिया है. हेलिकॉप्टर से हांका लगाकर (जानवरों को घेरकर) उन्हें पकड़ा जाएगा. यह अभियान 15 अक्टूबर से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलेगा. पहले चरण में कालापीपल और शुजालपुर क्षेत्र को चुना गया है, जिसमें इमलीखेड़ा, भानियाखेड़ी, डुंगलाय, उमरसिंघी और अरनिया काला जैसे गांव शामिल हैं.

पकड़ने के बाद जानवर का क्या होगा ?

पकड़े गए काले हिरण और नीलगाय को विशेष वाहनों से मंदसौर जिले की गांधी सागर सेंचुरी में शिफ्ट किया जाएगा. वन विभाग के पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ अधिकारियों का कहना है कि अगर यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा, तो इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा.

बीजेपी विधायक की अपील

बीजेपी विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने किसानों की समस्या को मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने कई बार उठाया था. इसके बाद सरकार ने इस अभियान को मंजूरी दी. अब विधायक ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें. जिन क्षेत्रों में हिरण और नीलगाय झुंड में दिखें, उसकी जानकारी तुरंत रेस्क्यू टीम या गांव के सरपंच को दें ताकि टीम सही समय पर पहुंचकर कार्रवाई कर सके.

इसे भी पढ़ें-बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा खुलासा, दो-तिहाई विधायक दागी, आधे पर गंभीर आरोप

सरपंचों को इस काम की जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे गांव वालों से संपर्क में रहें और वन विभाग को सही लोकेशन की जानकारी दें. यह अभियान न सिर्फ किसानों को राहत देगा बल्कि वन्यजीवों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने में भी मददगार साबित होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

5 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

35 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

38 minutes ago

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

54 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

55 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago