Bharat Express DD Free Dish

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा खुलासा, दो-तिहाई विधायक दागी, आधे पर गंभीर आरोप

Bihar Election विधानसभा चुनाव से पहले एडीआर की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मौजूदा विधानसभा के 66% विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दी है, जिनमें से 49% पर गंभीर आरोप हैं.

Criminal Cases MLA

Bihar Election: विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और उससे पहले एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) की रिपोर्ट ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा विधानसभा के 66 प्रतिशत यानी 158 विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दी है. इनमें से 119 विधायक ऐसे हैं जिन पर गंभीर अपराध के आरोप जैसे हत्या, हत्या की कोशिश और महिलाओं के खिलाफ अपराध हैं.

16 विधायकों पर गंभीर मामले दर्ज

रिपोर्ट में बताया गया है कि 243 में से 241 विधायकों के हलफनामों का विश्लेषण किया गया है. दो विधायकों की जानकारी अधूरी होने के कारण उन्हें शामिल नहीं किया गया. गंभीर मामलों की बात करें तो 16 विधायकों पर हत्या, 30 पर हत्या की कोशिश, और 8 पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं.

कितने विधायकों ने दी जानकारी

राजनीतिक दलों की बात करें तो बीजेपी और आरजेडी के 53-53 विधायक, जेडीयू के 21, कांग्रेस के 14, सीपीआई (ML) के 9, सीपीआई और सीपीएम के 2-2, हम और AIMIM के 1-1, और 2 निर्दलीय विधायक ऐसे हैं जिन्होंने अपने खिलाफ केस की जानकारी दी है.

किस पार्टी के कितने विधायकों पर गंभीर आरोप

गंभीर अपराधों की श्रेणी में आरजेडी के 43, बीजेपी के 41, जेडीयू के 13, कांग्रेस के 9, और सीपीआई (ML) के 7 विधायक शामिल हैं.

किस उम्र के कितने विधायक?

122 विधायक 51 से 80 साल के बीच, जबकि 119 विधायक 25 से 50 साल के हैं. महिलाओं की भागीदारी सिर्फ 12 प्रतिशत है यानी कुल 29 महिला विधायक हैं.

ये भी पढ़ें-देहरादून के 28 गांवों में जनसंख्या में बड़ा बदलाव, मुस्लिम आबादी में उछाल, हिंदू आबादी घटी

बिहार विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होंगे और 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. ऐसे में यह रिपोर्ट मतदाताओं के लिए अहम संकेत है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read