देश

‘माह-ए-रमजान’ का आगाज, पीएम मोदी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं ने दी बधाई

इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना ‘रमजान’ आज (2 मार्च) से शुरू हो गया है. शनिवार शाम चांद दिखने के बाद ‘रमजान’ के पवित्र महीने का रविवार से आगाज हुआ. इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को ‘रमजान’ की बधाई दी है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है. उम्मीद है कि यह हमारे समाज में शांति और सद्भाव लेकर आएगा. यह पवित्र महीना चिंतन, कृतज्ञता और भक्ति का प्रतीक है, साथ ही हमें करुणा, दया और सेवा के मूल्यों की याद दिलाता है. रमजान मुबारक!”

राहुल गांधी ने भी दी बधाई

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी ‘रमजान’ की बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “रमजान मुबारक! यह पवित्र महीना आपके जीवन को खुशियों से भर दे और आपके दिल में शांति लाए.” कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “रहमतों और बरकतों के पवित्र माह रमजान की आप सभी को दिली मुबारकबाद. मैं ऊपर वाले से दुआ करती हूं कि यह मुकद्दस महीना आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और अमन-चैन लेकर आए.”

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘रमजान’ की बधाई दी. उन्होंने कहा कि मैं सभी लोगों को रमजान की शुभकामनाएं देता हूं. इसके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को ‘रमजान’ की बधाई दी. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, “सभी को रमजान की दिली मुबारकबाद.”

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, “आप सभी को रमजान की ढेर सारी मुबारकबाद. यह पवित्र महीना आपके जीवन में खूब सारी खुशियां, सुख-समृद्धि और तरक्की लेकर आए.”

रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है, जिसे मुसलमान पूरे विश्व में रोजा रखकर (उपवास) मनाते हैं. रमजान के दौरान मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं, जिसे रोजा कहा जाता है. रमजान के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन मुसलमान एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

38 seconds ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

58 minutes ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

1 hour ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

1 hour ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

1 hour ago

उम्मीदों से कम रहे गोल्ड, फिर भी इतिहास रच गया भारत! जानिए एशियाई खेलों का पूरा हाल

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…

1 hour ago