देश

Mahakumbh 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संगम में लगाएंगी आस्था की डुबकी, सीएम योगी करेंगे अगवानी

महाकुंभनगर: देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी सोमवार को प्रयागराज में होंगी. वह महाकुंभ पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी. संगम स्नान के अलावा, राष्ट्रपति मुर्मू अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे.

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है. उनके आगमन से पहले वीआईपी घाट खाली कराया जा रहा है. पुलिस श्रद्धालुओं को स्नान घाट से बाहर जाने का निर्देश देती हुई नजर आई.

क्रूज से संगम तट तक पहुंचेंगी

राष्ट्रपति राजकीय विमान से बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी. इसके बाद हेलिकॉप्टर से अरैल के डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगी. फिर वह कार से अरैल घाट पहुंचेंगी. इसके बाद क्रूज के जरिए संगम तट पर जाएंगी. यहां वह पवित्र संगम में डुबकी लगाएंगी.

देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण होगा. उनकी उपस्थिति से महाकुंभ के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को एक नई ऊंचाई मिलेगी. इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने महाकुंभ में पावन स्नान किया था.

प्रयागराज में करीब 8 घंटे बिताएंगी

रविवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक राष्ट्रपति करीब 8 घंटे का वक्त प्रयागराज में बिताएंगी. शाम 5:45 बजे राष्ट्रपति नई दिल्ली लौट आएंगी.

महाकुंभ में अब तक 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं. इस ऐतिहासिक आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से साधु-संत, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन आस्था के साथ भाग ले रहे हैं. प्रयागराज का यह महाकुंभ सनातन संस्कृति की अनंत धारा को विश्व पटल पर गौरवान्वित कर रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (मंत्रिमंडल समेत) संगम में डुबकी लगा चुके हैं. इसके अलावा प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, श्रीपद नाइक, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति, असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे भी पवित्र स्नान कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: PM Modi France Visit: फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर आज रवाना होंगे PM Modi, एआई शिखर सम्मलेन की करेंगे सह-अध्यक्षता

-भारत एक्सप्रेस

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

24 minutes ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

1 hour ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

1 hour ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

1 hour ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

2 hours ago