देश

महालया पर पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं; मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना

महालया के पावन अवसर पर देश के कई बड़े नेताओं ने लोगों को शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा सांसद संबित पात्रा, स्मृति ईरानी और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मां दुर्गा के आगमन पर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश साझा किए और लोगों के जीवन में खुशहाली आने की प्रार्थना की.

पीएम मोदी ने मां दुर्गा से की शांति और खुशहाली की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महालया की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि मां दुर्गा का आशीर्वाद समाज में खुशी, करुणा और नई उम्मीद लेकर आए. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि देवी मां की कृपा से हर तरफ शांति और समृद्धि बनी रहे. प्रधानमंत्री के इस संदेश में समाज के कल्याण और लोगों के जीवन में सकारात्मकता आने की कामना की गई.

अमित शाह ने मां के आशीर्वाद की कामना की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी महालया के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद हर व्यक्ति के जीवन को आनंद, सुख-समृद्धि और खुशहाली से भर दे.

अमित शाह ने महालया को पितृ पक्ष की समाप्ति और देवी पक्ष की शुरुआत से जुड़ा खास अवसर बताया. उन्होंने कहा कि इस दिन मां दुर्गा के आगमन का संदेश गूंजता है. उनकी कामना है कि देवी मां की कृपा से सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि आए.

अन्नपूर्णा देवी और संबित पात्रा ने भी दी बधाई

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने महालया को मां दुर्गा के दिव्य आगमन का अवसर बताते हुए सभी भक्तों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने प्रार्थना की कि देवी मां लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आएं.

वहीं, पुरी से भाजपा सांसद संबित पात्रा ने अपने संदेश में महालया से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि मान्यता के अनुसार, इसी दिन मां दुर्गा अपने धाम से पृथ्वी लोक की ओर प्रस्थान करती हैं. संबित पात्रा ने देवी मां के चरणों में श्रद्धा व्यक्त करते हुए ‘नारायणी नमस्तुते’ का पाठ भी साझा किया और लोगों से इसे सुनने की अपील की.

स्मृति ईरानी ने बंगाल की परंपरा का किया जिक्र

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने अपने संदेश में महालया से जुड़ी बंगाल की सांस्कृतिक परंपराओं और भावनाओं को जगह दी. उन्होंने बताया कि महालया के दौरान महिषासुरमर्दिनी की पारंपरिक धुनें और ‘मां आच्छेन’ यानी मां आ रही हैं, का संदेश लोगों में भक्ति और उत्साह भर देता है.

उन्होंने कहा कि महालया की पहली किरण से लेकर ढाक की थाप तक, मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियां लोगों के मन में खास उमंग पैदा करती हैं. स्मृति ईरानी ने कामना की कि देवी मां हर व्यक्ति को साहस, हर घर को खुशियां और हर नई शुरुआत को उम्मीद दें.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी महालया की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने प्रार्थना की कि मां दुर्गा सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करें और उनके जीवन में सुख, समृद्धि, यश और वैभव का संचार करें.

ये भी पढ़ें: Dhruv Rathee Detain: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन, हिरासत में लिये गए जर्मनी से लौटे यूट्यूबर ध्रुव राठी

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

43 seconds ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

5 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

10 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

19 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

21 minutes ago

‘कश्मीर हमारा था, है और रहेगा..’, UN में भारतीय नारी शक्ति की दो टूक, PAK की कैसे लगाई लताड़?

संयुक्त राष्ट्र की चौथी समिति में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया, जिसके बाद भारतीय…

32 minutes ago