संत कनक बिहारी महाराज
MP: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में सोमवार को एक हादसे में महंत कनक बिहारी महाराज का निधन हो गया. अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने एक करोड़ से अधिक की राशि दान दी थी. इसके बाद से ही उनकी चर्चा थी. बताया जा रहा है कि नरसिंहपुर के बरमान-सगरी नेशनल हाइवे-44 पर यह हादसा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार महंत कनक बिहारी महाराज की कार एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उनकी डिवाइडर से टकराकर पलट गई. जिससे यह भीषण सड़क हादसा हो गया.
हादसे में महाराज जी समेत 2 लोगों की मृत्यु हो गई. वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. उनके साथ उनके शिष्य विश्राम रघुवंशी भी थे जिनकी इस हादसे में मौत हो गई है. गाड़ी ड्राइवर रूपलाल चला रहा था जिसे गंभीर चोट आई है, उसे नरसिंहपुर के जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है.
कनक बिहारी दास महाराज रघुवंश शिरोमणि 1008 के नाम से विख्यात थे और रघुवंशी समाज के राष्ट्रीय संत के रूप में भी जाने जाते थे. महाराज का आश्रम मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला में पड़ने वाले नोनी में था. बिहारी महाराज यूपी के प्रयागराज से वापस छिंदवाड़ा जा रहे थे. वे अयोध्या के राम मंदिर में 10 फरवरी 2024 से होने वाले 9 कुंडीय यज्ञ की तैयारी में जुटे हुए थे. इसी की तैयारी के लिए वह रघुवंशी समाज के हरेक गांव में जा रहे थे और इसी क्रम में कनक बिहारी दास महाराज ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को 1 करोड़ 11 लाख का चेक भी अर्पित किया था.
इसे भी पढें: माफिया अतीक की हत्या को हिन्दू महासभा ने बताया वध, तीनों हमलावरों को सम्मानित करने का किया ऐलान
संतो ने जताया दुख
महंत कनक बिहारी महाराज के निधन पर संतों ने गहरा दुख जताया है. कई साधु संतो ने कहा है कि बिहारी महाराज का जाना साधु समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है. महाराज जी अयोध्या में होने वाले यज्ञ की तैयारी में लगे हुए थे. लेकिन अचानक हुए इस हादसे में उनके चले जाने से मंदिर निर्माण के से जुड़े लोगों गहरा दुख पहुंचा है.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…