देश

UP Nikay Chunav: इन 5 बड़े नामों को सुषमा खर्कवाल ने रेस में पीछे छोड़ा, यूपी की इस हॉट सीट पर बनीं बीजेपी की मेयर पद की उम्मीदवार

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की हॉट सीट मानी जाने वाली मेयर की कुर्सी पर बैठने के लिए भाजपा का टिकट हासिल करने के लिए एक-दो नहीं बल्कि कई बड़े नाम लगे थे, लेकिन सुषमा खर्कवाल (Sushma Kharkwal) ने सबको पछाड़ते हुए अपनी दावेदारी पुख्ता कर ली. सुषमा ने लखनऊ के पांच ऐसे बड़े नामों को पछाड़ा है जिसकी उम्मीद ही नहीं थी.

मेयर पद के लिए कहीं से भी उनका नाम सामने दिखाई नहीं पड़ रहा था. मीडिया से लेकर आम लोगों में भी आरएसएस की पहली पसंद मानी जाने वाली वर्तमान मेयर संयुक्ता भाटिया के साथ ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की पत्नी नमृता पाठक, विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने वाली सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव, विधायक डा. नीरज बोरा की पत्नी बिंदू बोरा के साथ ही लखनऊ के बड़े उद्योगपति बीबीडी ग्रुप के चेयरपर्सन अलका दास गुप्ता के नामों की चर्चा थी.  इन नामों में से अलका दास का नाम तय माना जा रहा था, लेकिन सुषमा ने सबको पीछे छोड़ते हुए मेयर पद के लिए टिकट हासिल कर सभी को चौंका दिया है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: अचानक टिकट कटने से नाराज एक और बीजेपी नेता ने खाया जहर, हालत बिगड़ी

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक से एक दिन पहले चर्चा में आया था सुषमा का नाम

अगर राजनीतिक जानकारों की मानें तो सुषमा का नाम 13 अप्रैल को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शुरू होने से एक दिन पहले चर्चा में आया था. कमेटी की बैठक में प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना के आवास पर लखनऊ के विधायक, सांसद, भाजपा महानगर अध्यक्ष व महामंत्री जुटे थे. इस बैठक में ही मेयर पद के लिए नामों को सुझाया गया था. बताया जा रहा है कि सपा से ब्राह्मण चेहरे को आगे करने की वजह से महानगर अध्यक्ष ने तर्क देते हुए ब्राह्मण चेहरे को ही आगे करने के नाम पर सलाह दी थी. वहीं एक महानगर महामंत्री ने सुषमा खर्कवाल के नाम की सलाह दी थी.

बताया जा रहा है कि दोनो महामंत्री रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के करीबी माने जाते हैं. इसीलिए स्क्रीनिंग कमेटी में रक्षामंत्री की पसंद को ही आगे किया गया. वहीं दो विधायकों ने बिंदू बोरा को टिकट देने की पैरवी की व संयुक्ता भाटिया समेत 26 नाम रखे. इसके बाद किसी कार्यकर्ता को टिकट देने की बात रखी गई. लंबे मंथन के बाद स्क्रीनिंग कमेटी में कुल 6 नाम बचे. इस पर किसी की भी सहमति न बनते देखकर प्रभारी मंत्री ने हाथ उठवाकर वोटिंक करवाई तो पांच वोट सुषमा के पक्ष में पड़ गए, जबकि चार बिंदू के पक्ष में गए. इसके बाद तीन नाम गोमतीनगर में रहने वाले एक केंद्रीय नेता के बेटे की सहमति के लिए भेजे गए. इस पर वहां से हरी झंडी मिलते ही इस सूची को दिल्ली भेज दिया गया था.

उत्तराखंड की ब्राह्मण हैं सुषमा, पति रहे हैं सेना में

बता दें कि सुषमा को टिकट ब्राह्मण होने की वजह से ही मिला. वह उत्तराखंड की ब्राह्मण हैं. उनके पति प्रेम खर्कवाल सेना में रहे हैं. हालांकि उनको मेयर का टिकट मिलने पर पार्टी के कई कार्यकर्ता ये भी सवाल उठा रहे हैं कि पिछली बार वह पार्षद का चुनाव हार गई थीं. इसके बाद भला उनको टिकट कैसे फाइनल कर दिया गया? पर कोई उनके उत्तराखंड कनेक्शन तो कोई सैनिक प्रकोष्ठ होने की वजह बता रहा है. अगर सूत्रों की मानें तो सुषमा आर्मी वेलफेयर हाउसिंग आर्गेनाइजेशन सोसायटी की संयुक्त सचिव भी हैं. वहीं ये भी जानकारी सामने आ रही है कि नोएडा के विधायक व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह की पत्नी भी उत्तराखंड की है. हालांकि पार्टी सूत्र बताते हैं कि भाजपा लोकसभा चुनाव में सुषमा के चेहरे को आगे कर पहाड़ी के साथ ही ब्राह्मण और सैनिक मतदाताओं का वोट पार्टी अपने पक्ष में लाने की कोशिश करेगी. यानी एक तीर से पार्टी तीन निशाने साध रही है.

30 साल से भाजपा में हैं सुषमा

सुषमा खर्कवाल उत्तराखंड की रहने वाली हैं और 30 साल से भाजपा में जुड़ी हैं. भारतीय पर्वतीय महासभा भारत की राष्ट्रीय प्रभारी होने के साथ ही वह अवध क्षेत्र भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं. वह महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री भी रह चुकी हैं. साथ ही ये भी जानकारी सामने आ रही है कि खाद्य रसद सलाहकार बोर्ड, सैनिक कल्याण बोर्ड, भारत संचार निगम लिमिटेड की सदस्य और आर्मी वेलफेयर सोसायटी की संयुक्त सचिव भी रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

2 minutes ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

13 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

18 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

32 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

59 minutes ago