देश

Bihar Election Result: सोशल मीडिया पर मिलते हैं लाखों व्यूज लेकिन चुनाव में मिले केवल इतने वोट

Bihar Election Result:  बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए 06 नवंबर और 11 नंवबर को दो चरणों में हुए मतदान के बाद आज यानी 14 नवंबर को मतो की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू की जा चुकी है. इसी बीच एक उम्मीदवार ऐसे भी है, जिनके सोशल मीडिया पर हजारों की संख्या में फोलोवर्स हैं, लेकिन चुनाव में अभी तक हजार का भी आकड़ा पार नहीं पाए है.

अभी की ताजा जानकारी के अनुसार बीजेपी 75, जदयू 70, राजद 40, कांग्रेस 12 और हम 3 सीटों पर आगे चल रही है.

लाखों व्यूज पर चुनाव में वोट नहीं

हम बात कर रहें महारागंज सीट से  लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार नीतीश द्विवेदी की, जो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी है. उन्हें लाखों लोग पसंद करते हैं और उनकी रील पर लाखों व्यूज आते हैं. हालांकि, चुनावी रुझान इससे बिल्कुल अलग दिख रहे हैं.

अभी तक आए आंकड़ों के अनुसार, नितीश को महज 1242 वोट मिले हैं. जबकि, लीड कर रहे JDU के हेम नारायण साह को 16 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं.

नीतीश के पास कुल 9 लाख की संपत्ती

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वीवेदी विधानसभा चुनाव में अपने क्षेत्र से चुनावी मैदान काफी एक्टीव रहे है. उनके हलफनामे के अनुसार, नीतीश के पास कुल लगभग 9 लाख रुपये की संपत्ति है. इनमें 3.5 लाख रुपये की चल संपत्ति और 5.5 लाख रुपये की अचल संपत्ति शामिल है. वहीं उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक या कानूनी मामला दर्ज नहीं है.

क्या है उनका चुनावी मुद्दा?

नीतीश कुमार द्वीवेदी सामाजिक कार्यो और कृषि क्षेत्र से जुड़े रहे हैं. चुनाव अभियान के दौरान वे उन्होंने अपने क्षेत्र के जमीनी समस्याओं को मुख्य तौर पर उठाया. उनका मुख्य चुनावी मुद्दा पिछड़े इलाकों के युवाओं की शिक्षा और रोजगार से जुड़ा है. उनका कहना है कि शिक्षा और नौकरी की कमी के कारण स्थानीय युवाओं को आज भी दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है, जिसे रोकना उनकी प्राथमिकता है.

ये भी पढें: Bihar Chunav Result 2025: आज तय होगा बिहार का भविष्य; महागठबंधन या एनडीए – कौन बनाएगा सरकार?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

मिडिल ईस्ट की जंग में झुलसा कतर, 6 महीने में 42% सूखा सरकारी खजाना, बढ़ा आर्थिक संकट का दबाव

Qatar Revenue Fall: मध्य पूर्व में जारी युद्ध ने कतर की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका…

12 seconds ago

मौसम का भयंकर यू-टर्न: दिल्ली-NCR से यूपी तक कुदरत का मिजाज सख्त, ओलों की बौछार और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर समेत देश के…

2 minutes ago

आज का पंचांग: चतुर्थी पर बन रहा आयुष्मान योग, इस मुहूर्त में करें मां कूष्मांडा की पूजा

AAj Ka Panchang: आज 14 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र का चौथा दिन है. इस…

2 hours ago

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

10 hours ago