Bharat Express DD Free Dish

Bihar Chunav Result 2025: आज तय होगा बिहार का भविष्य; महागठबंधन या एनडीए – कौन बनाएगा सरकार?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का दिन आ गया है. 243 सीटों के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी. मतगणना स्‍थलों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं. सियासी दलों को बहुमत के लिए 122 सीटों की दरकार…

bihar election 2025 result
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतगणना आज 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी, जिसके बाद प्रदेश की 243 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा. दो चरणों में हुए इस चुनाव में 7.45 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने हिस्सा लिया था. चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है और इस बार किसी भी सीट पर पुनर्मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी, जो चुनाव प्रक्रिया की एक बड़ी सफलता है.

मतगणना की प्रक्रिया: पहले पोस्टल बैलेट, फिर EVM के नतीजे

निर्वाचन आयोग की व्यवस्था के अनुसार, मतगणना की शुरुआत सुबह 8:00 बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों (Postal Ballots) की गिनती के साथ होगी. इसके बाद, ठीक सुबह 8:30 बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में पड़े मतों की गणना शुरू की जाएगी. चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि डाक मतपत्रों की गिनती EVM मतगणना के अंतिम चरण से पहले पूरी हो जाएगी, ताकि परिणामों की घोषणा में कोई विलंब न हो. 243 विधानसभा सीटों पर बहुमत का जादुई आंकड़ा 122 है.

counting of votes begins

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और अनेक गांव-कस्‍बों के स्कूलों की छुट्टी

मतगणना के दिन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है. एक एहतियाती कदम के तौर पर, समस्तीपुर जिला प्रशासन ने नगर निगम क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों को मतगणना के दिन बंद रखने का आदेश जारी किया है. यह निर्णय मतगणना केंद्रों के आसपास भीड़ और यातायात के दबाव को कम करने के लिए लिया गया है.

परिणाम से पहले हलचल: तेजस्वी ने बुलाई महागठबंधन की बैठक

नतीजों से ठीक एक दिन पहले, महागठबंधन खेमे में सियासी हलचल तेज हो गई थी. युवा नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के कई नेताओं के साथ बैठक बुलाई थी. चुनाव पूर्व और एग्जिट पोल के अनुमानों ने पहले ही बिहार की राजनीति में उत्सुकता बढ़ा दी है, और अब कुछ ही घंटों में यह साफ हो जाएगा कि जनता ने इस बार ‘डबल इंजन’ की सरकार (NDA) पर भरोसा जताया है या ‘बदलाव’ के नारे (महागठबंधन) को स्वीकार किया है.

Bihar Election 2025: 14 को रिजल्ट…18 को शपथ! तेजस्वी की ‘CM रिटर्न्स’ स्क्रिप्ट तैयार?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read