देश

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे की बड़ी मांग, कहा- परीक्षा केन्द्रों पर बैन हो बुर्का

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार उन्होंने एक बड़ी मांग कर दी है. उन्होंने महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दादा भुसे को पत्र लिखकर परीक्षा केन्द्रों पर बुर्के पर बैन लगाने की मांग की है. यह पत्र 10वीं और 12वीं की राज्य परीक्षाओं की तर्ज पर लिखा गया है.

बुर्के के कारण नकल करना आसान

नितेश राणे ने कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र में बुर्का पहनकर आने वाली क्षात्राओं को प्रवेश न दिया जाए. उन्होंने तर्क दिया कि बुर्के के कारण नकल करना आसान हो सकता है. अगर परीक्षार्थियों को बुर्का पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाता है, तो वे बुर्के के भीतर किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग कर सकते हैं.

उन्होंने कहा, “कुछ जगहों पर नकल और धोखाधड़ी की घटनाएं हुई हैं, जिनमें छात्राओं ने बुर्का पहना हुआ था. महाराष्ट्र में यह सब नहीं होना चाहिए, इसलिए मैंने संबंधित मंत्री को पत्र लिखा है.”

‘अपने घर पर पहनें बुर्का’

उन्होंने आगे कहा कि मुसलमानों को अपना धर्म घर में रखना चाहिए शिक्षा संस्थानों में नहीं लाना चाहिए. “हमारी सरकार तुष्टीकरण की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगी. जो नियम हिंदू छात्रों के लिए लागू हैं, वही नियम मुस्लिम छात्रों के लिए भी लागू होने चाहिए. जो परीक्षार्थी बुर्का या हिजाब पहनना चाहती हैं, वे अपने घर पर पहन सकती हैं, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर उन्हें अन्य छात्रों की तरह ही परीक्षा देनी चाहिए.”

इससे पहले भी दिए आपत्तिजनक बयान

इससे पहले भी राणे अपने आपत्तिजनक बयानों के कारण चर्चा में रहे हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने पुणे जिले के पुरंदर में एक रैली के दौरान केरल को ‘मिनी पाकिस्तान’ कहा था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ‘आतंकवादी वोटों’ के कारण सांसद बने हैं.

नितेश राणे ने मराठी भाषा में कहा था, “केरल एक छोटा पाकिस्तान है. इसलिए राहुल गांधी और उनकी बहन वहां से चुनाव जीतते हैं. सभी आतंकवादी उन्हें वोट देते हैं. इन्हीं वोटों की वजह से वे सांसद बने हैं.”


ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने पटपड़गंज सीट पर बीजेपी प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी के छुए पैर, वायरल हुआ वीडियो


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

हुगली नदी के किनारे कोलकाता के पवित्र स्थलों की सैर

Hooghly River: कोलकाता की हुगली नदी के किनारे कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं.…

8 minutes ago

पीएम स्वनिधि लोन से रेहड़ी-पटरी वालों की कामयाबी: जानिए कैसे वर्किंग कैपिटल से संवरता है रोज का कारोबार

पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi) लोन किसी रेहड़ी-पटरी वाले के रोजमर्रा के व्यापार को कैसे सहारा…

10 minutes ago

दक्षिण की द्वारका: गुरुवायुर मंदिर की खोज

Guruvayur Temple: केरल का गुरुवायुर मंदिर भगवान कृष्ण के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है. इसे…

18 minutes ago

‘माई रे! ये कैसी ममता?’ छठ का प्रसाद हुआ जूठा तो खौला मां का खून; 4 साल की मासूम को मार डाला

बिहार के समस्तीपुर में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने की बात पर मां ने…

26 minutes ago

विजयनगर साम्राज्य की अनमोल विरासत: हम्पी का पत्थरों से बना रथ और संगीत सुनाते 56 खंभे

Hampi Stone Chariot: कर्नाटक के हम्पी में मौजूद विजयनगर साम्राज्य की विरासत आज भी लोगों…

30 minutes ago