Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘आतंकवादी वोटों’ के कारण सांसद बने हैं राहुल और प्रियंका, नितेश राणे ने केरल को बताया ‘मिनी पाकिस्तान’

बीजेपी नेता नितेश राणे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ‘आतंकवादी वोटों’ के कारण सांसद बने हैं. यह बयान उन्होंने पुणे जिले के पुरंदर में एक रैली के दौरान दिया.

Nitish Rane

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने केरल को ‘मिनी पाकिस्तान’ कहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ‘आतंकवादी वोटों’ के कारण सांसद बने हैं. यह बयान उन्होंने पुणे जिले के पुरंदर में एक रैली के दौरान दिया.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, नितेश राणे ने मराठी भाषा में कहा, “केरल एक छोटा पाकिस्तान है. इसलिए राहुल गांधी और उनकी बहन वहां से चुनाव जीतते हैं. सभी आतंकवादी उन्हें वोट देते हैं. इन्हीं वोटों की वजह से वे सांसद बने हैं.”

सफाई में क्या कहा?

विवाद बढ़ने के बाद नितेश राणे ने अपने बयान पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि वह केरल में हिंदुओं के धर्म परिवर्तन और ‘लव जिहाद’ के मुद्दे को उठाना चाहते थे. राणे ने कहा, “केरल भारत का हिस्सा है. लेकिन वहां धर्म परिवर्तन के कारण हिंदुओं की आबादी घट रही है. ईसाई और मुस्लिम बनने के मामले बढ़ रहे हैं. लव जिहाद के केस भी बढ़ रहे हैं. मैंने सिर्फ तथ्यों को सामने रखा है. अगर केरल में ऐसी स्थिति बनी रही, तो हमें इस पर सोचना होगा.”

राहुल और प्रियंका गांधी को लेकर राणे ने अपने बयान पर कायम रहते हुए कहा कि वह वही बात कह रहे हैं, जो केरल बीजेपी भी कहती है. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कोई भी जांच कर सकता है कि वहां के लोग और संगठन किसे समर्थन देते हैं.

कांग्रेस ने किया पलटवार

राणे के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. पार्टी ने बीजेपी से स्पष्टीकरण मांगा है. कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे ने कहा, “नितेश राणे ने केरल को छोटा पाकिस्तान कहकर देश की एकता पर सवाल उठाया है. वह विपक्ष के वोटर्स को आतंकवादी बता रहे हैं. क्या ऐसे व्यक्ति को मंत्री बने रहने का अधिकार है? मुख्यमंत्री और बीजेपी को इस पर जवाब देना चाहिए.”

राहुल गांधी ने 2019 में केरल के वायनाड से चुनाव जीता था. 2024 में वह रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों से सांसद चुने गए. बाद में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी. उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने वहां से जीत हासिल की.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital