महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार उन्होंने एक बड़ी मांग कर दी है. उन्होंने महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दादा भुसे को पत्र लिखकर परीक्षा केन्द्रों पर बुर्के पर बैन लगाने की मांग की है. यह पत्र 10वीं और 12वीं की राज्य परीक्षाओं की तर्ज पर लिखा गया है.
बुर्के के कारण नकल करना आसान
नितेश राणे ने कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र में बुर्का पहनकर आने वाली क्षात्राओं को प्रवेश न दिया जाए. उन्होंने तर्क दिया कि बुर्के के कारण नकल करना आसान हो सकता है. अगर परीक्षार्थियों को बुर्का पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाता है, तो वे बुर्के के भीतर किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग कर सकते हैं.
उन्होंने कहा, “कुछ जगहों पर नकल और धोखाधड़ी की घटनाएं हुई हैं, जिनमें छात्राओं ने बुर्का पहना हुआ था. महाराष्ट्र में यह सब नहीं होना चाहिए, इसलिए मैंने संबंधित मंत्री को पत्र लिखा है.”
‘अपने घर पर पहनें बुर्का’
उन्होंने आगे कहा कि मुसलमानों को अपना धर्म घर में रखना चाहिए शिक्षा संस्थानों में नहीं लाना चाहिए. “हमारी सरकार तुष्टीकरण की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगी. जो नियम हिंदू छात्रों के लिए लागू हैं, वही नियम मुस्लिम छात्रों के लिए भी लागू होने चाहिए. जो परीक्षार्थी बुर्का या हिजाब पहनना चाहती हैं, वे अपने घर पर पहन सकती हैं, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर उन्हें अन्य छात्रों की तरह ही परीक्षा देनी चाहिए.”
#WATCH | Mumbai: Maharashtra Minister Nitesh Rane says “Our government will not tolerate the politics of appeasement. The rules that are applicable to Hindu students, the same should apply to Muslim students as well. Those who want to wear a burqa or hijab can wear it at their… https://t.co/QZukVhSex5 pic.twitter.com/8vGzQ1gMmM
— ANI (@ANI) January 29, 2025
इससे पहले भी दिए आपत्तिजनक बयान
इससे पहले भी राणे अपने आपत्तिजनक बयानों के कारण चर्चा में रहे हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने पुणे जिले के पुरंदर में एक रैली के दौरान केरल को ‘मिनी पाकिस्तान’ कहा था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ‘आतंकवादी वोटों’ के कारण सांसद बने हैं.
नितेश राणे ने मराठी भाषा में कहा था, “केरल एक छोटा पाकिस्तान है. इसलिए राहुल गांधी और उनकी बहन वहां से चुनाव जीतते हैं. सभी आतंकवादी उन्हें वोट देते हैं. इन्हीं वोटों की वजह से वे सांसद बने हैं.”
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने पटपड़गंज सीट पर बीजेपी प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी के छुए पैर, वायरल हुआ वीडियो
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

