सीएम देवेंद्र फडणवीस. (फाइल फोटो)
Devendra Fadnavis Statement: नागपुर में हालिया हिंसा को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी. यदि दंगाई खुद से पैसे नहीं देंगे, तो उनकी संपत्तियों को बेचकर वसूली की जाएगी. साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर बुलडोजर चलाने की भी बात कही. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हिंसा में शामिल लोग और उनकी मदद करने वाले किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ा जाएगा.
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को हिंसा की वजह बताया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भड़काऊ पोस्ट कीं, उन्हें भी आरोपी माना जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अब तक 68 ऐसी सोशल मीडिया पोस्ट को हटाया जा चुका है.
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब तक 104 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें दंगा करने वाले और पुलिस पर हमले करने वाले शामिल हैं.
पुलिसकर्मियों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे
मुख्यमंत्री ने नागपुर हिंसा में पुलिसकर्मियों पर हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि ऐसे हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने इस हिंसा को खुफिया एजेंसियों की विफलता नहीं बताया और यह भी कहा कि इसमें कोई राजनीतिक एंगल नहीं था.
नागपुर में हिंसा की शुरुआत उस वक्त हुई जब कुछ असमाजिक तत्वों ने औरंगजेब की कब्र की प्रतिकृति को जला दिया. इसके बाद कुरान की आयत लिखी होने की अफवाह फैली, जिससे बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. इसके बाद पथराव और आगजनी की घटनाएं हुईं. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एहतियातन कदम उठाए और दंगाइयों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली.
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को पूरी ताकत से दंगाइयों और उनके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार किसी को भी बख्शने के मूड में नहीं है और जो दोषी हैं, उन्हें सजा जरूर मिलेगी.
यह भी पढ़िए: ‘कोई मुसलमानों को आंख दिखाएगा तो बख्शा नहीं जाएगा’, नागपुर हिंसा के बाद इफ्तार पार्टी में बोले अजित पवार
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…