देश

बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों की आपराधिक गतिविधियों पर ड्रोन से नजर रखेगी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र में बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान बड़ी संख्या में अवैध तरीके से रह रहे हैं. अब सरकार ड्रोन की मदद से इनकी आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखेगी.

ड्रोन लॉन्च पर बैठक में भाग लेने के बाद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ”हम ड्रोन की मदद से बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों की आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखेंगे. इससे हमें यह फायदा होगा कि हमारे राज्य में जो अवैध गतिविधि चल रही है हम उसके सबूत जुटा पाएंगे.”

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

आगे उन्होंने कहा, ”इससे हम नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई कर पाएंगे. हम इसके जरिए नजदीक से उन पर नजर रख पाएंगे. जो नियम और कानून तोड़ने की हिम्मत करेगा. उसके खिलाफ हम जरूरी कार्रवाई कर पाएंगे.”

हम लोग पुलिस विभाग और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेंगे. हमारी कोस्टल लाइन के आसपास बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं. यहां विभिन्न प्रकार के ड्रग्स और अन्य अवैध गतिविधियां चल रही हैं. ये सारी गतिविधियां हमारे क्षेत्र में हो रही हैं. हम सबूत जुटाकर उन पर कार्रवाई कर पाएंगे.”

ड्रोन के जरिए अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या पर रहेगी नजर

ड्रोन के जरिए हमारे पास फोटो और वीडियो होंगे जिससे हम उन पर शिकंजा कस पाएंगे. बता दें कि महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद से ही अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या पर लगातार कार्रवाई की जा रही है.

मुंबई में बीते कुछ दिनों में 36 बांग्लादेशी नागरिकों पर कार्रवाई की गई है. यह कार्रवाई महानगर के मुस्लिम बहुल इलाके घाटकोपर, गोवंडी, शिवाजनीगर, मानखुर्द देवनार, और चुनाभट्टी में की गई है. यहां 15 दिन के भीतर 36 बांग्लादेशियों को पकड़ा गया है. यह सभी 10-15 सालों से मुंबई में डेरा जमाए हुए थे.


इसे भी पढ़ें- संभल में हुए 1978 दंगे की फिर से खुलेंगी Files, सीएम योगी ने 7 दिनों के अंदर मांगी रिपोर्ट, जानें पूरा मामला


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago