देश

बागियों की बल्ले-बल्ले: उद्धव का नोटिस, सरकार ने दी Y+ सुरक्षा; कहां पहुंचा महाराष्ट्र का खेला?

Maharashtra Shiv Sena UBT Rebellion: महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर ठीक चार साल पुराना इतिहास खुद को दोहराने की राह पर चल पड़ा है. जून के इस तपते महीने में शिवसेना (UBT) के भीतर भूचाल आ गया है. उद्धव ठाकरे गुट के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसदों ने बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है, जिसके बाद महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. इस पूरे घटनाक्रम में सबसे दिलचस्प बात यह है कि इन बागियों की बल्ले-बल्ले हो रही है. एक तरफ जहां उद्धव ठाकरे ने उन्हें कारण बताओ नोटिस थमाया है, वहीं दूसरी तरफ महायुति सरकार ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए इन बागी सांसदों को Y+ श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा कवच से नवाज दिया है.

सूत्रों के मुताबिक, ये बागी सांसद 21 जून को दिल्ली में कोई बड़ा एलान कर सकते हैं. याद दिला दें कि ठीक चार साल पहले, 21 जून 2022 को ही एकनाथ शिंदे ने तत्कालीन महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंका था. अब ठीक उसी तारीख को उद्धव गुट के 6 सांसद अपनी ही पार्टी को दूसरा सबसे बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं.

पार्टी की बैठक से गायब रहे 6 महारथी (Maharashtra Political Crisis)

इस सियासी ड्रामे की शुरुआत तब हुई जब उद्धव ठाकरे ने मुंबई में शिवसेना (UBT) संसदीय दल की एक आपात बैठक बुलाई थी. पार्टी के कुल 9 लोकसभा सांसदों में से इस बैठक में केवल 3 सांसद अरविंद सावंत, अनिल देसाई और राजाभाऊ वाजे ही शामिल हुए. बाकी के 6 सांसद इस महत्वपूर्ण बैठक से पूरी तरह नदारद रहे. इस खुली अवज्ञा से नाराज होकर पार्टी प्रवक्ता संजय राउत और अरविंद सावंत ने इसे ‘सीधी गद्दारी’ करार दिया है.

शिवसेना (UBT) नेतृत्व ने आनन-फानन में इन सभी 6 बागी सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है और दलबदल विरोधी कानून (Anti-Defection Law) के तहत इनकी सदस्यता रद्द करने की तैयारी शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि उद्धव ठाकरे के इस कानूनी हंटर के जवाब में बागी सांसदों ने भी अपनी अभेद्य रणनीति तैयार कर ली है.

क्या बच पाएगी सांसदी? (Maharashtra Resort Politics)

सूत्रों का दावा है कि इन बागी सांसदों ने पहले ही लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) को पत्र लिखकर संसद में अपने लिए अलग बैठने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है. कानूनी रूप से अपनी सांसदी बचाने के लिए ये सांसद संसद के भीतर एक अलग गुट का गठन करेंगे, जिसके नए नेता संजय बंडू जाधव बन सकते हैं. इस अलग गुट को मान्यता मिलने के तुरंत बाद, 22 जून को दिल्ली में इन सभी की मौजूदगी में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली मूल शिवसेना में इस विद्रोही गुट के औपचारिक विलय की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: युवाओं की बल्ले-बल्ले: नौकरी मिलते ही खाते में आएंगे 15,000 रुपये, पीएम मोदी बांटेंगे 2400 करोड़ का मेगा तोहफा

महाराष्ट्र का यह नया सियासी ‘खेला’ (Maharashtra Shiv Sena UBT Rebellion)

यह खेल अब पूरी तरह से दिल्ली दरबार (लोकसभा अध्यक्ष) के फैसले पर टिक गया है. बागी सांसद फिलहाल स्पीकर के आधिकारिक रुख का इंतजार कर रहे हैं. यदि लोकसभा अध्यक्ष इस बागी गुट को अलग मान्यता दे देते हैं, तो उद्धव ठाकरे के पास संसद में महज 3 सांसद रह जाएंगे, जो उनके राष्ट्रीय राजनीतिक रसूख के लिए एक अपूरणीय क्षति होगी. 21 जून की ऐतिहासिक तारीख को होने वाले बड़े एलान और 22 जून को शिंदे गुट में संभावित विलय ने यह साफ कर दिया है कि महाराष्ट्र की राजनीति में ‘पार्टी और सिंबल’ छीनने का जो पार्ट-1 विधानसभा में दिखा था, उसका पार्ट-2 अब देश की संसद में दोहराया जाने वाला है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago