देश

महाराष्ट्र के ठाणे फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 6 लोगों की मौत, 48 से अधिक घायल

Maharashtra Explosion: महाराष्ट्र के ठाणे के डोंबिवली में एमआईडीसी परिसर में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार को तीन विस्फोटों के बाद भीषण आग लग गई. इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और 48 अन्य घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने बताया कि थोड़ी-थोड़ी देर पर तीन विस्फोट हुए. विस्फोट इतने जबरदस्त थे कि आसपास के घर हिल गए और कुछ घरों के शीशे टूट गए. भयभीत स्थानीय लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए. विस्फोटों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई. कुछ ही मिनटों बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. हवा में धुएं के घने बादल छाए देखे गए. सूचना मिलने पर आधा दर्जन फायर टेंडर, पानी के टैंकर और बचाव दल मौके पर पहुंचे.

ये विस्फोट लंच के समय अमुदान केमिकल कंपनी लिमिटेड के बॉयलर में हुए. जिला अधिकारियों ने पुलिस के साथ बचाव अभियान चलाने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय फायर ब्रिगेड को लगाया है.

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया

डोंबिवली बॉयलर विस्फोट की घटना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी नामदेव चौधरी का कहना है, “विस्फोट दोपहर करीब 1.15 बजे हुआ. हमने अब तक 4 शव बरामद किए हैं. आग नियंत्रण में है और इसे बुझाया जा रहा है…”


-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

30 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago