देश

“मैं चिल्ला रही थी और मदद की गुहार लगा रही थी, लेकिन…”- स्वाति मालीवाल ने बताया कैसे हुई थी उनके साथ मारपीट

13 मई की अपनी आपबीती याद करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को एक साक्षात्कार में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहयोगी विभव कुमार ने उन पर हमला किया था. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी को “क्लीन-चिट” नहीं दे रही है. एएनआई के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में स्वाति मालीवाल ने 13 मई को अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई पूरी घटना के बारे में बताया.

क्या हुआ था 13 मई को?

स्वाति मालीवाल ने 13 मई को उनके साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि “13 मई को सुबह करीब 9 बजे, मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई. स्टाफ ने मुझे ड्राइंग रूम में बैठने के लिए कहा और बताया कि अरविंद केजरीवाल जी घर पर हैं और वह यहां आ रहे हैं. इसके बाद मुझसे मिलने के लिए अरविंद केजरीवाल जी के पीए विभव कुमार आक्रामक स्थिति में आए और मैंने पूछा ‘क्या हुआ केजरीवाल जी आ रहे हैं?’ मैंने इतना कहा, जिसके बाद उसने (विभव कुमार) मुझे 7 से 8 बार थप्पड़ मारा, जब मैंने उसे धक्का देने की कोशिश की, तो उसने मेरे पैर पकड़ लिए और मुझे घसीट दिया मैं फर्श पर गिर गई और उसने (विभव) मुझे अपने पैरों से पीटना शुरू कर दिया, मैं चिल्ला रही थी और मदद की गुहार लगा रही थी, लेकिन कोई वहां नहीं आया,”

विभव ने खुद या किसके कहने पर पीटा?

स्वाति मालीवाल ने इंटरव्यू में अपने साथ हुई मारपीट को लेकर कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्हें किसी के कहने पर या विभव ने खुद अपनी मर्जी से पीटा है और यह सब जांच का विषय है. उन्होंने कहा कि “मैं दिल्ली पुलिस के साथ बहुत सहयोगात्मक हूं. मैं किसी को क्लीन चिट नहीं दे रही हूं. क्योंकि सच्चाई यह है कि मैं ड्राइंग रूम में थी और अरविंद केजरीवाल घर पर थे और मुझे बहुत बुरी तरह पीटा गया था. मैं सचमुच बहुत बुरी तरह चिल्ला रही थी लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं आया. मैंने कभी नहीं सोचा था कि वे मेरे साथ क्या करेंगे?”

…आज मैं कैसे नहीं लड़ सकती

स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई घटना को लेकर कहा कि “मैंने बस यही सोचा कि जो चीज मैंने सारी महिलाओं को बोला है कि हमेशा सच के साथ खड़े रहो, आप सच्ची-सच्ची शिकायत करो और जो भी आपके साथ कुछ गलत हुआ है तो उसके लिए जरूर लड़ो, तो आज मैं कैसे नहीं लड़ सकती.”

आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व सहयोगी पर लगाए गए मारपीट के आरोपों के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि इस मामले पर आप प्रमुख की चुप्पी इस मुद्दे पर उनके रुख को दर्शाती है. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव विभव कुमार पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है.

Rohit Rai

Recent Posts

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

2 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

5 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

33 minutes ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

51 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

1 hour ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

2 hours ago